बजरंग सेवादल ने विभिन्न जिलों में मनाया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव
बजरंग सेवादल संगठन द्वारा देश के विभिन्न जिलों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। उधमसिंह नगर, लखनऊ, बरेली, औरैया सहित कई जिलों में सुंदरकांड पाठ, संगीतमय भजन, दीप महोत्सव और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव
सुरों और भक्ति का समागम, दीप महोत्सव और सुंदरकांड पाठ से सजाया गया माहौल
उधमसिंह नगर, लखनऊ, बरेली, औरैया:देशभर में बजरंग सेवादल संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर संगीत, भजन, सुंदरकांड पाठ, दीप महोत्सव और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में जिला अध्यक्ष रवि दुबे और उनकी टीम ने सुंदरकांड पाठ व भजन कार्यक्रम आयोजित किए। लखनऊ में मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान ने अपनी टीम के साथ संगीतमय कार्यक्रम और दीप महोत्सव का आयोजन कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
बरेली में जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने वार्षिक महोत्सव के आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। औरैया में जिला उपाध्यक्ष बज्रपाल सिंह ने संगीतमय कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय अनुभव प्रदान किया। अन्य जिलों में भी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राष्ट्रीय महासचिव एवं संचालक रत्नेश उपाध्याय ने कहा, “राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव किसी त्योहार से कम नहीं है। सभी देशवासियों को इसे आनंद और भक्ति के साथ मनाना चाहिए।”
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सपना मिश्रा ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर समाज कल्याण और जनहित की प्रार्थना की।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस