BJP विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने चोरी :बेटी के साथ कार्यक्रम में गई थीं, FIR दर्जकर जांच में जुटी पुलिस Eng
दरभंगा के अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की मां भारती ठाकुर के हीरे जड़ित गहने और घड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घनश्यामपुर थाना में FIR दर्ज की गई है। घटना 1 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। जिसका खुलासा अब हुआ है
दरभंगा में विधायक मैथिली ठाकुर की मां भारती ठाकुर का पर्स गाड़ी से चोरी हो गया है, जिसमें हीरे के गहने और महंगी घड़ी थी. पुलिस जांच में जुटी है. वहीं, माना जा रहा है कि लाखों का नुकसान हुआ है.
Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के लालापट्टी गांव से चोरी की एक अहम घटना सामने आई है, जिसमें अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की मां भारती ठाकुर के पर्स से हीरे जड़ित गहने और घड़ी गायब हो गए. बताया जा रहा है कि भारती ठाकुर 1 फरवरी को एक बैठक में भाग लेने लालापट्टी गई थीं. इस दौरान उन्होंने अपना पर्स गाड़ी में ही छोड़ दिया था. वापस लौटने पर जब पर्स की जांच की गई तो उसमें रखे कीमती गहने और घड़ी गायब मिले. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बैठक में गई थीं, गाड़ी में रखा था पर्स
जानकारी के अनुसार भारती ठाकुर अपने बेटे के साथ घनश्यामपुर प्रखंड के लालापट्टी गांव में आयोजित एक बैठक में शामिल होने पहुंची थीं. बैठक के दौरान उन्होंने अपना पर्स गाड़ी में ही छोड़ दिया था. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे वापस लौटीं तो पर्स में रखा हीरे जड़ित गहने और घड़ी नहीं मिला, जिसके बाद चोरी की आशंका जताई गई.
थानाध्यक्ष ने की घटना की पुष्टि
घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में भारती ठाकुर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दर्ज मामले में बताया गया है कि पर्स में हीरे का स्टड और घड़ी रखी थी, जो गायब हो गई. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे की उम्मीद
पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ संभावित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और जल्द ही चोरी का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस