नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने हवालात में फंदे से लटककर आत्महत्या की: दो बार लगाया रेप का आरोप; परिजन बोले- झूठे केस में फंसाया, टीआई लाइन अटैच

रतलाम के नामली थाने के हवालात में एक व्यक्ति ने जान दे दी है। वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोपी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने हवालात में फंदे से लटककर आत्महत्या की: दो बार लगाया रेप का आरोप; परिजन बोले- झूठे केस में फंसाया, टीआई लाइन अटैच

रतलाम के नामली थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपित ने पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात 16 वर्षीय बेटी ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर झूठा मामला दर्ज कराने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की न्यायिक जांच जारी है।

रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम में एक दुष्कर्म के आरोपी का शव थाने में लटका मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. नामली थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ये घटना घटी है. आरोपी पर उसी की 16 वर्षीय बेटी ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं, गुरुवार सुबह थाने के स्टाफ ने संदिग्ध परिस्थितियों में हवालात में उसे मृत पाया.

16 साल की बेटी ने लगाए थे दुष्कर्म के आरोपी, हवालात में मौत

गुरुवार सुबह नामली थाने के स्टाफ ने 38 वर्षीय आरोपी को हवालात में लटका पाया. घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी, एसडीओपी और एफएसएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का लग रहा है. मृतक के विरुद्ध उसी की 16 वर्षीय बेटी ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी. वहीं, इस मामले में ग्रामीणों ने मृतक की बेटी, पत्नी और साले पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप लगाए हैं. कहा जा रहा है कि इसी से प्रताड़ित होकर उसने जान दे दी.

एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने कहा, '' यह घटना सुबह करीब 4:00 बजे की है. रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने मृतक को हवालात में लटका देखा. इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस के सभी अधिकारी और एफएसएल के अधिकारी नामली पुलिस थाने पहुंचे हैं. थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग ने नामली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पिता ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है. इसके बाद आरोपी पिता को बुधवार शाम हिरासत में लिया गया था.''

इस मामले में टीआई गायत्री सोनी को लाइन अटैच किया गया वहीं हेड कांस्टेबल नारायण जादौन को सस्पेंड किया गया है।

फॉरेंसिक जांच से होगा मौत का खुलासा

एडिशनल एसपी ने आगे कहा, '' आज सुबह हवालात में आरोपी मृत अवस्था में पाया गया है. मामले की जांच एफएसएल और वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि मृतक द्वारा आत्महत्या की गई है.''

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मृतक सीधा-साधा किसान था और उस पर झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग भी की है.

पुलिस कस्टडी में मौत पर भी उठ रहे सवाल

पुलिस हिरासत में हुई संदिग्ध मौत के बाद नामली थाना और पुलिस महकमे को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी वरिष्ठ अधिकारी सख्ती से पूछताछ कर रहे हैं.

लापरवाही पर टीआई को लाइन अटैच ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर ने बताया कि एक बंदी ने हवालात में फांसी लगाई है। बेटी ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। सारे विधिक पहलुओं की के तहत जांच की जारी है।

एसपी अमित कुमार ने थाना प्रभारी गायत्री सोनी को लाइन अटैच कर दिया है। इनके स्थान पर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अमित कोरी को नामली थाना प्रभारी बनाया है। शाम करीब 7 बजे उन्होंने नामली थाने पहुंच कर ज्वाइन कर लिया है। वहीं थाने में बंदी गृह की नाइट ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल नारायण जादौन को भी एसपी ने सस्पेंड किया है।

एसपी अमित कुमार ने बताया घटनाक्रम की ज्यूडिशियल जांच के अलावा पुलिस की टीम भी जांच करेगी। रतलाम शहर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया को जांच सौंपी है।