भाजपा दिल्ली सरकार की तरह उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार भी 1984 सिख नरसंहार पीड़ितों के मृतक आश्रितों को नौकरी दे-सरदार पतविंदर सिंह
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा दिल्ली सरकार की तरह उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार भी 1984 सिख नरसंहार पीड़ितों के मृतक आश्रितों को नौकरी देने का कार्य करें मांग करने वालों में लखविंदर सिंह,परमजीत सिंह बग्गा,गुरुदीप सिंह सरना, कुलदीप सिंह खालसा,मनु सिंह चावला,परमिंदर सिंह बंटी ने भी विचार रखें

ब्यूरो सुनील त्रिपाठी
1984 के दंगे भारत के इतिहास का एक दुखद अध्याय हैं
प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 1984 के दंगे भारत के इतिहास का एक दुखद अध्याय हैं। इनमें अपनों को खोने वालों के दर्द की कोई भरपाई नहीं हो सकती।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल से धन्यवाद करते हैं जो उन्होंने 1984 के सिख नरसंहार दंगों के पीड़ित परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे,वर्षों से अनदेखी झेल रहे सिख परिवारों के जख्मों पर मरहम रखने का काम किया न्याय की दिशा में मजबूत कदम बल्कि 1984 के घावों पर मरहम रखने का प्रयास 40 साल के संघर्ष के बाद न्याय और सम्मान का प्रतीक हैं।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा दिल्ली सरकार की तरह उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार भी 1984 सिख नरसंहार पीड़ितों के मृतक आश्रितों को नौकरी देने का कार्य करें मांग करने वालों में लखविंदर सिंह,परमजीत सिंह बग्गा,गुरुदीप सिंह सरना, कुलदीप सिंह खालसा,मनु सिंह चावला,परमिंदर सिंह बंटी ने भी विचार रखें।