मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले,लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, किसानों को भी मिलेगी भावांतर की राशि

मध्य प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख के करीब लाडली महिलाओं को अब 1500 रुपये प्रतिमाह सरकार द्वारा दिए जाएंगे 250 रुपये की राशि बढ़ाने का निर्णय बैठक में दिया गया, मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। 12 नवंबर को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले,लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, किसानों को भी मिलेगी भावांतर की राशि

एमपी कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम फैसले हुए हैं। कैबिनेट ने मंजूरी दी है कि इसी महीने से लाडली बहनों को 1500 रुपए मिलेंगे। साथ ही 13 नवंबर को भावांतर योजना की राशि किसानों को दी जाएगी।

भोपाल: मध्यप्रदेश कैबिनेट ने लाड़ली बहनों के लिए बड़ी सौगात दी है। अब उन्हें हर महीने 1500 रुपये की राशि दी जाएगी। इस प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा, मांधाता में नया जिला न्यायालय खोलने की स्वीकृति भी दी गई है। भावांतर योजना के तहत 4036 रेट लागू किए गए हैं और 13 नवंबर को भावांतर राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। वहीं, 15 नवंबर को पूरे राज्य में भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर हर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जबलपुर और आलीराजपुर में दो बड़े आयोजन

कैबिनेट मंत्री ने बताया गया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती गौरवशाली तरीके से मनाई जाएगी. इसके लिए प्रदेश में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जबलपुर और आलीराजपुर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे. इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे. हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जनजातीय वर्ग से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा.

किसानों को होगा 300 करोड़ का भुगतान’

भावांतर भुगतान योजना के बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे देश में केवल एमपी में ही भावांतर योजना सफल रही है. हम हर दिन मॉडल रेट जारी कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि 13 नवंबर को देवास में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव 1.32 लाख किसानों के खातों में 300 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे. करीब 1.60 लाख किसानों ने 2 लाख टन का सोयाबीन विक्रय किया है.

अन्य फैसले –

मांधाता में न्यायालय स्थापित किया जाएगा, जिससे 7 पदों का सृजन होगा.

ओंकारेश्वर में एकात्म धाम परियोजना (108 फीट की जगद्गुरु शंकराचार्य प्रतिमा) की पुनरीक्षित लागत 2424 करोड़ तय की गई है.