रायसेन किले से तोप चलाने का VIDEO: ईरान के समर्थन में लगाए भड़काऊ नारे , विवाद बढ़ने पर तहसीलदार ने दिए जांच के आदेश
मध्य प्रदेश के रायसेन किले से तोप चलाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कहा जा रहा है कि हम ईरान का साथ देने जा रहे हैं। अल्लाह-हू-अकबर। भारत के मुसलमान न कल डरे थे, न आज डरेंगे और न जब तक दुनिया रहेगी, डरेंगे।
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित ऐतिहासिक किले (Raisen Fort) से रमजान माह में तोप चलाए जाने की परंपरा नबाबी शासन काल से जारी है. अब इसी तोप के साथ रील बनाकर ईरान का समर्थन करने का मामला अब देशभर में तूल पकड़ रहा है. दानिश स्टार नाम के युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है. इसमें कहा है जा रहा है कि हिंदुस्तान का मुसलमान ईरान के साथ देने जा रहे है.
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की चर्चाएं हर जगह हो रही हैं। लेकिन रायसेन में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जो प्रशासन और मानव अधिकार आयोग के सदस्यों ने आपत्ति उठाई है। ऐतिहासिक किले की प्राचीर से रोजा इफ्तारी के समय का संकेत देने के लिए तोप चलाने पहुंचे खुद युवाओं ने ईरान के समर्थन में नारेबाजी करते हुए वीडियो बनाया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ युवक तोप दागते हुए नारे लगाते और ईरान का साथ देने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उठाए सवाल
वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश के रायसेन में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किले की सफील से आवासीय बस्ती के ऊपर देसी अवैध तोप चलाकर जनजीवन को खतरे में डाल रहे यह शोहदे ईरान और रमजान के नाम पर भय फैला रहे हैं।
प्रियांक कानूनगो बोले- भेजेंगे नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने कहा कि यहीं स्थित महादेव के मंदिर में हिंदुओं को दर्शन करने से बड़ी मुस्तैदी से रोकने वाले आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया तथा स्थानीय प्रशासन के अफसरों को उतनी ही तत्परता के साथ इन पर अवैध हथियार बनाने, गोला बारूद चलाने, दहशत फैलाने, नागरिकों के जीवन को खतरे में डालने और पुरातत्व धरोहर को नुकसान पहुंचाने के लिए मुकदमा बना लेना चाहिए। बाकी हम तो कार्रवाई के लिए नोटिस भेज ही रहे हैं, तब अफसरों को कर्तव्य पालन ना करने का हिसाब भी देना होगा। नौकरी सरकार की है और नियम भी सरकार के हैं, इसलिए पालन करवाना होगा।
दो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर बनाया वायरल वीडियो दानिश स्टार (danish_star_) नाम की सोशल मीडिया आईडी से अपलोड किया गया है। इसमें दो अलग-अलग वीडियो क्लिप को आपस में जोड़कर एक नया वीडियो तैयार किया गया है। वीडियो में वॉइस ओवर और बैकग्राउंड म्यूजिक भी जोड़ा गया है, जिससे इसे और प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।
वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ी पर तोप के पास दिखाई दे रहे चार युवक और तोप चलाते हुए दिख रहा व्यक्ति अलग-अलग समय पर शूट किए गए वीडियो के हिस्से हैं। बाद में इन दोनों क्लिप को एडिट कर एक साथ जोड़ दिया गया। उसी रूप में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।
रोजा खोलने की सूचना देने के समय बनाया गया वीडियो
वीडियो आज (शनिवार) वायरल हुआ है। भोपाल के कुछ युवाओं ने तोप चलते समय वीडियो बनाया था, जिसे वायरल किया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रमजान के दौरान रोजा खोलने की सूचना देने के समय बनाया गया है। हालांकि वीडियो कि अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है।
टीआई के पास पहुंचा वीडियो
रायसेन तहसीलदार भरत मांडरे ने कहा कि वीडियो की जानकारी मिली है। थाना कोतवाली पुलिस को उक्त वीडियो दे दिया है। वो इसकी जांच करेंगे। इस मामले में जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, की जाएगी।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस