प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गोली मारकर हत्या,पिता ने गोली मार कर उतारा मौत के घाट

इटावा में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गोली मारकर हत्या,पिता ने गोली मार कर उतारा मौत के घाट

Etawah lover murder case, Girl father shoots boyfriend इटावा में प्रेमिका से मिलने जा रहे प्रेमी को उसे समय अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जब प्रेमिका के पिता ने उसे देख लिया। जिसने तत्काल गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।‌ घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। श् को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला चौबिया थाना क्षेत्र का है।

उत्तर प्रदेश के इटावा के घर खेड़ा हेलू निवासी गीतेंद्र पाल के घर पर उसकी पत्नी का भाई लव कुश पाल (18) निवासी अजीतमल औरैया रहता था। जो गांव की ही रहने वाली लड़की से प्रेम करता था। बताते हैं।‌ पिछले दो सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की के पिता अनिल यादव को स्वीकार नहीं था सोमवार की देर रात लव कुश अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर जा रहा था। दूसरी मंजिल पर जाते समय प्रेमिका के पिता अनिल यादव ने देख लिया। उसने तत्काल लवकुश को गोली मार दी।

आरोपी गिरफ्तार

गोली की आवाज रात के सन्नाटे को चीरते हुए पूरे गांव में सुनाई पड़ी। हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।‌ पुलिस ने मौके से असलहा भी बराबर किया है। ‌