अभिनेता सतीश शाह का निधन, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने की पुष्टि, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक पंडित ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे। शनिवार दोपहर किडनी फेलियर के चलते उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। सतीश शाह बीते कुछ समय से मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। वो काफी समय से ना तो किसी पब्लिक इवेंट में नजर आए थे और ना ही किसी फिल्म में। साल 2014 में उनकी आखिरी फिल्म 'हमशक्ल' रिलीज हुई थी

अभिनेता सतीश शाह का निधन, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने की पुष्टि, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक पंडित ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे।

एंटरटेनमेंट डेस्क। जाने-माने फिल्म अभिनेता सतीश शाह का मुंबई में 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'जाने भी दो यारो' जैसे शोज से उन्हें पहचान मिली थी। सतीश शाह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें किडनी फेल्योर के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने की निधन की पुष्टि

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने मीडिया से बात करते हुए अभिनेता के निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा- बहुत भारी मन से कहना पड़ रहा है कि हमारे दोस्त और शानदार एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया। उनकी तबीयत घर पर अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। ये फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

1980 के दशक में कॅरियर की शुरुआत की

25 जून 1951 को मुंबई में जन्मे सतीश शाह मूल रूप से कच्छी गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने 1978 में फिल्म अरविंद देसाई की फिल्म अजीब दास्तान से अपने कॉरियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें 1984 में आए टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से खास पहचान मिली थी। इस शो में उनकी कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और 1983 की क्लासिक फिल्म 'जाने भी दो यारों' में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने 'मैं हूं ना' (2004), 'फना' (2006), और 'ओम शांति ओम' (2007) जैसी बड़ी फिल्मों में एक्टिंग की। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। छोटे पर्दे पर भी उन्होंने कई कॉमिक किरदार निभाए।