साइको किलर का खौफनाक कांड: नाबालिग का सिर कुचला, खून पीकर भेजा खाया; दमोह में हथौड़े से 15–20 वार, भाई ने देखा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर

मध्य प्रदेश के दमोह में समन्ना गांव में हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने सबको स्तब्ध कर दिया. भाई दूज पर बहन के घर जा रहे भरत विश्वकर्मा की एक सनकी शख्स ने हथौड़े से हत्या कर दी. चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के बाद मृतक का खून पिया और सिर का मांस भी खाया.

साइको किलर का खौफनाक कांड: नाबालिग का सिर कुचला, खून पीकर भेजा खाया; दमोह में हथौड़े से 15–20 वार, भाई ने देखा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर

साइको किलर का खौफनाक चेहरा: हथौड़े से हत्या, फिर पिया खून और सिर का मांस भी खाया

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक शख्स ने हथौड़े से सिर कुचलकर नाबालिग को मार डाला। नाबालिग के सिर से भेजा निकालकर खाया, फिर खून पिया। खून अपने चेहरे पर भी लगाया। खून पीने और मांस खाने का वीडियो भी सामने आया है। वारदात देहात थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह भाई दूज पर अपनी बहन के पास समन्ना गांव आया था। बहन के घर पहुंचने से पहले वारदात हो गई।

मृतक के चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा ने बताया कि रास्ते में गांव के ही रहने वाले गुड्डा पटेल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने भरत के सिर पर रॉड से हमला किया। इसके बाद करीब 15-20 बार हथौड़े से वार किया। गंभीर चोट लगने के कारण भरत की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी ने मेरे सामने भाई का मांस खाया.

इस दौरान साथ में मौजूद चचेरा भाई विजय विश्वकर्मा किसी तरह बच गया। उसने बताया कि आरोपी ने मेरे सामने भाई का मांस खाया। वह नरभक्षी की तरह बर्ताव कर रहा था। गांव वाले उसकी क्रूरता से डर गए थे। भाई ने मेरे सामने दम तोड़ दिया। वह उसे बचा नहीं पाया।

हथौड़ा लेकर भागा आरोपी, फेंसिंग के तार में फंसा वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डा पटेल हाथ में हथौड़ा लेकर खेतों की ओर भागा। गांववालों ने तुरंत देहात पुलिस स्टेशन को खबर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांववालों के साथ मिलकर आरोपी को ढूंढने लगी।

भागते समय आरोपी खेत में घुसा, जहां फेंसिंग के तार में फंस गया। गांववालों ने उसे घेर लिया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिसवालों और गांववालों पर हमला करने की कोशिश की। गांववाले थोड़ी देर के लिए पीछे हट गए, लेकिन आरोपी के हाथ से हथियार छूट गया। गांववालों ने पथराव कर पकड़ लिया।

.पत्नी की भी हत्या कर चुका है आरोपी प्रत्यक्षदर्शी भगवानदास पटेल ने बताया कि आरोपी ने 20 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वह जेल की सजा काट चुका है। 2 साल पहले ही उसकी सजा पूरी हुई थी। घर में एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों की शादी हो गई है। उसका बेटा अलग रहकर खेती करता है। आरोपी गांव में ही घूमता रहता था।

हत्यारे पर काबू पाने में पुलिस को भी लगा वक्त

पुलिस मौके पर पहुंची तो हैवान बना हत्यारा वहीं था लेकिन उसे पकड़ने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी. सर पर खून चढ़ा कर ये हैवान पुलिस और गांव वालों पर भी हमलावर था. लोगों ने चारों तरफ से उसे घेरा और फिर बड़ी मुश्किल से वो गिरफ्त में आया. इसका वीडियो भी सामने आया है. 

भरत को दमोह के जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया है. आरोपी और मृतक युवक के बीच कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है. बताया जा रहा है कि आरोपी साइको है और सनक में उसने इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्त में लिया है और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई. इस वीभत्स हत्याकांड के बाद पूरा इलाका दहशत में है.