मां की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के साथ किया दुष्कर्म, नाबालिग का चल रहा इलाज,जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में गुरुवार को महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। नाबालिग भी गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका इलाज चल रहा है।

मां की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के साथ किया दुष्कर्म, नाबालिग का चल रहा इलाज,जांच में जुटी पुलिस

शहपुरा पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया. उसका इलाज चल रहा है. मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया.

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की खबर है. वहीं उसकी मां की लाश कमरे से मिली है. पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका इलाज जारी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना डिंडौरी जिले के शहपुरा की है. हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अज्ञात आरोपी द्वारा गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया है. नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया. वहीं घर में उसकी मां की हत्या कर दी गई. महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

शहपुरा पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस की एक टीम फौरन मौके पर पहुंची और रेप पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया. मासूम का इलाज चल रहा है. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.