प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को लेकर CAIT की बड़ी पहल; दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के साथ विशेष बैठक :- चम्पालाल बोथरा

Confederation of All India Traders (CAIT) ने Narendra Modi के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए New Delhi में अंतरराष्ट्रीय राजदूतों और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी Bhartiya Vyapar Mahotsav 2026 (12–15 अगस्त) की तैयारियों, वैश्विक व्यापार समझौतों (FTA) और नए बिज़नेस अवसरों पर चर्चा की गई, ताकि दुनिया भर के खरीदारों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को लेकर CAIT की बड़ी पहल; दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के साथ विशेष बैठक :- चम्पालाल बोथरा

अंतरराष्ट्रीय राजदूतों और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ बैठक में भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की तैयारियों, वैश्विक व्यापार समझौतों और नए बिज़नेस अवसरों पर. चर्चा।

Surat,कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण (Vision) को साकार करने की दिशा में आज, 7 मार्च 2026 को नई दिल्ली में एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। CAIT के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद  प्रवीण खंडेलवाल की मेजबानी में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजदूत (Ambassadors), उच्चायुक्त (High Commissioners), ट्रेड एवं इकोनॉमिक काउंसलर तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शिरकत कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय व्यापार मिशन के CEO श्री विक्रांत अबरोल ने अपने वक्तव्य में बताया कि यह बैठक 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ की विशेष तैयारियों के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से विभिन्न देशों के साथ मिलकर व्यापारिक समझौतों (FTA) और नई बिज़नेस अवसरों (Business Opportunities) पर काम किया जाएगा, ताकि आगामी एग्जीबिशन में दुनिया भर के प्रतिष्ठित और गुणवत्ता वाले खरीदारों (Buyers) की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

भारतीय व्यापार महोत्सव के Advisor (Textiles & Strategic Initiatives) श्री चंपालाल बोथरा ने इस आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच भारतीय व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे जोड़ने का एक ऐतिहासिक अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में सूरत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रमुख कपड़ा उद्यमी राजेश बंसल, निहार बंसल और भरत हरियाणवी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल फैशन डिजाइनर रूमा देवी भी इस बैठक में भाग लेंगी और भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने पर चर्चा करेंगी।

यह भव्य कार्यक्रम आज शाम 7:00 बजे से रोज गार्डन, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसके पश्चात सभी अतिथियों के लिए डिनर और कॉकटेल का भी प्रबंध किया गया है।