गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान, केंद्रीय मंत्री बोले- ऐसे व्यक्ति का बहिष्कार करना चाहिए
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नालायक और देशद्रोही बताया है। सरेंडर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दुनिया में भारतीय सेना का नाक कटवा रहे हैं। वह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। लोगों को इसका विरोध करना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को नालायक कहा
राहुल गांधी पर देशद्रोह का आरोप लगाया
बिहार चुनाव 2025 में विरोध की चेतावनी
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नालायक और देशद्रोही बताया है। बेगसूराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरेंडर वाले बयान उन्होने कहा कि राहुल गांधी दुनिया में भारतीय सेना की नाक कटवा रहे हैं। वो पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए। उन्होने कहा कि कांग्रेस नेता (राहुल गांधी) ने सेना के शौर्य पर सवाल खड़े किए हैं। यह देशद्रोह का काम किया है। उनकी जुबान पाकिस्तान की तरह खुलती है। आने वाले चुनाव में लोग इनका विरोध करेंगे।
गिरिराज सिंह ने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी जीती थी क्या? उस समय भी भारत की सेना ही जीती थी। अटल बिहारी वाजपेयी तब विपक्ष में थे। उन्होंने कहा था कि अभी कोई पार्टी नहीं, एक ही पार्टी राष्ट्र है। और यह नालायक कनखी मार रहे हैं, मजाक कर रहे हैं। उन्होने कहा कि ऐसे आदमी का बहिष्कार करना चाहिए। 10 साल तक तो यूपीए के डिफैक्टो प्राइम मिनिस्टर राहुल गांधी ही थे। उस समय क्यों नहीं किया।
आपको बता दें राहुल गांधी एक दिवसीय बिहार दौरे पर है। इस दौरान उन्होने राजगीर के अंतरराष्ट्रीय समागम केंद्र में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन के मंच से बिहार की कानून व्यवस्था, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों को कठघरे में खड़ा किया।
पीएम मोदी को घेरते हुए राहुल ने कहा कि ट्रंप ने 11 बार कहा, कि उन्होंने मोदी जी से सरेंडर करवा लिया। मोदी जी इसका खंडन भी नहीं कर पाए, क्योंकि यह सच्चाई है। उन्होंने कहा कि आरएसएस से मैं लड़ता हूं। दबाव पड़ते ही ये लोग चिट्ठी लिखने लगते हैं अब तो ज़माना बदल गया है, चिट्ठी नहीं, व्हाट्सएप कर देंगे। वहीं नीतीश पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार पाला बदलते रहते हैं, जिससे जनता का भरोसा टूटता है।