पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का अश्लील वीडियो वायरल, युवती संग आपत्तिजनक हालत में दिखे नेता-भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे का नेता बता रही
रीवा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा का एक अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं।
रीवा के एक नेता के दो अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा के बताए जा रहे हैं। वीडियो रीवा में ही शूट हुआ।
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के दो अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हड़कंप मच गया है। यह वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा के बताए जा रहे हैं, जिसमें वे एक कम उम्र की युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद इलाके में इसे 'हनी ट्रैप' से जोड़कर देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया से खुला राज
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही युवती ने खुद अपनी इंस्टाग्राम आईडी से इस घटना का एक स्क्रीनशॉट साझा किया था, जिसमें भाजपा नेता कपड़े उतारते नजर आ रहे हैं। इसमें अश्लील वीडियो आने के बाद पूर्व जनपद विवादों के घेरे में है। वहीं युवती ने इस पर फनी बैकग्राउंड म्यूजिक भी लगाया था। उसके प्रोफाइल पर मौजूद अन्य ब्लॉग्स और वीडियो ने हनी ट्रैप की आशंका को और गहरा दिया है। फिलहाल नेताजी का फोन बंद है और उनका पक्ष सामने नहीं आया है।
भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप
वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने दावा किया कि विनोद मिश्रा कांग्रेस नेता हैं और श्रीनिवास तिवारी परिवार के करीबी रहे हैं। उन्होंने इसे एक षड़यंत्र बताते हुए जांच की मांग की। दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि संबंधित नेता भाजपा विधायक के बेहद खास हैं। फिलहाल, पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मामला ब्लैकमेलिंग का है या किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा।
हनी ट्रैप की आशंका
भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे का नेता बता रहीमऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि विनोद मिश्रा, श्रीनिवास तिवारी के परिवार से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस के नेता हैं। सिद्धार्थ तिवारी बीजेपी में आ गए हैं। जमीन विवाद के एक मामले में विनोद मिश्रा के पास स्टे था।उन्होंने मुझसे मदद मांगी थी। मैंने वैध दस्तावेज और स्टे ऑर्डर होने के कारण उनका सहयोग किया था।
जहां तक मुझे जानकारी है कि विनोद मिश्रा ने अभी तक भाजपा जॉइन नहीं की है, लेकिन इस मामले में कहीं न कहीं षड्यंत्र हो सकता है। इसकी प्रशासन को गहन जांच करनी चाहिए।कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक के करीबी का जिस तरह का वीडियो सामने आया है।
यही बीजेपी का असली चाल चरित्र है। सभी जानते हैं कि संबंधित नेता भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का खास है। वह भाजपा से ही ताल्लुक रखता है। यह किस तरह का महिला सशक्तिकरण किया जा रहा है। इस तरह के नेता संत के वेश में कालनेमि है। धर्म की बात तो केवल कैमरे के सामने करते हैं। बाकी आसाराम को भी फेल कर दिया है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस