पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन: परिसीमन पर दिया भरोसा: जानिए नोटबंदी से लेकर GST तक...12 साल में किन-किन मुद्दों पर PM मोदी ने देश को दिया संदेश?
PM ने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसे विपक्षी दल इस भ्रूणहत्या के गुनहगार हैं। ये देश के संविधान के अपराधी हैं। नारी शक्ति के अपराधी हैं। जिन लोगों ने आधी आबादी का अधिकार छीना, उन्हें इस पाप की सजा मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महिला आरक्षण पर देश को 30 मिनट संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'इस बिल में संशोाधन नहीं हो पाया। मैं सभी माताओं-बहनों से माफी मांगता हूं।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी का यह संबोधन लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को लगे एक बड़े झटके के ठीक एक दिन बाद हो रहा है, जहां महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। इस प्रस्तावित विधेयक को पारित होने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी, लेकिन लंबी और तीखी बहस के बाद भी यह बहुमत हासिल नहीं हो सका।
कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसे दल इस भ्रूण हत्या के गुनहगार हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- इस ईमानदार प्रयास की कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सदन में पूरे देश के सामने भ्रूण हत्या कर दी है। कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसे दल इस भ्रूण हत्या के गुनहगार हैं। ये देश के संविधान के अपराधी हैं, देश की नारी शक्ति के अपराधी हैं। कांग्रेस महिला आरक्षण के विषय से ही नफरत करती है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम के विरोध की एक बड़ी वजह है- इन परिवारवादी पार्टियों का डर! अगर महिलाएं सशक्त हो गईं, तो इन परिवारवादी पार्टियों का नेतृत्व खतरे में पड़ जाएगा। ये कभी नहीं चाहेंगे कि उनके परिवार के बाहर की महिलाएं आगे बढ़ें।
यह मुद्दा क्रेडिट लेने का था ही नहीं : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की बहन‑बेटियां कांग्रेस की इस मानसिकता को करारा जवाब देंगी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस बिल के पास नहीं होने को सरकार की नाकामी बता रहे हैं, जबकि यह मुद्दा क्रेडिट लेने का था ही नहीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने संसद में स्पष्ट कहा था कि आधी आबादी को इसका लाभ मिलने दीजिए, मैं विज्ञापन छपवाकर कांग्रेस को भी इसका श्रेय दे दूंगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने जानबूझकर इस बिल को पास होने से रोका.
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पीएम मोदी ने किन मुद्दों पर कब-कब देश को संबोधित किया. जब भी कोई बड़ा मौका होता है, तो पीएम मोदी 8 बजे के आसपास देश को संबोधित किया
पीएम मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया था. नई जीएसटी दरें 22 सितंबर 2025 से लागू हुई थीं. इसके तहत ज्यादातर सामान 5 और 18 प्रतिशत के स्लैब में लाए गए थे. सिर्फ लग्जरी गुड्स को 40 फीसदी के स्लैब में रखा गया है.
19 नवंबर 2021
पीएम मोदी ने इस दिन विवादास्पद तीन कृषि कानूनों को रद्द करने का ऐलान किया था. उन्होंने उस वक्त कहा था कि शायद हमारी सरकार की तपस्या में कोई कमी रह गई होगी, जो किसान भाइयों को हम इस कानून को समझाने में सफल नहीं हो पाए.
7 जून 2021
पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन देते हुए कहा था कि अब कोविड-19 टीकाकरण की नीति में एक अहम बदलाव किया गया है और दोबारा से टीकाकरण की बागडोर केंद्र सरकार ने अपने पास ले ली है.
30 जून 2020
यह कोविड महामारी का दौर था. पीएम मोदी ने गरीबों के लिए हर महीने 5 किलो मुफ्त गेहूं-चावल और एक किलो दाल देने को जारी रखने का फैसला किया था.
24 मार्च 2020
पीएम मोदी ने रात 8 बजे देश को नाम संबोधन में 25 मार्च 2020 की रात से पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया था.
27 मार्च 2019
पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि देश ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल टेस्ट में सफलता हासिल की है.
8 अगस्त 2019
जब संसद से जम्मू-कश्मीर के आर्टिकल 370 और 35ए को निष्प्रभावी कर दिया गया तब पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था. उन्होंने कहा था कि इससे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में नया अध्याय शुरू होगा.
8 नवंबर 2016
8 नवंबर 2016 को पीएम मोदी ने रात 8 बजे नोटबंदी का ऐलान किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि भ्रष्टाचार, नकली नोट और आतंकवाद के वित्त पोषण पर रोक लगाने के लिए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट चलन से बाहर कर दिए जाएंगे.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस