खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल, बिलहरा के अस्थाई दुकानदारों को मिला स्थाई ठिकाना,दुकानदारों को किया चाबी वितरण

रोजगार की दिशा में बड़ा कदम, बिलहरा में दुकानदारों को मिली सर्वसुविधायुक्त पक्की दुकाने

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल, बिलहरा के अस्थाई दुकानदारों को मिला स्थाई ठिकाना,दुकानदारों को किया चाबी वितरण

बिलहरा में अस्थाई दुकानदारों का सपना हुआ साकार, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सौंपी पक्की दुकानों की चाबियाँ

भोपाल। बिलहरा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अस्थाई दुकानदारों एवं गुमटी लगाने वालों के लिए खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से स्थाई दुकानों की व्यवस्था की गई है। इस पहल के अंतर्गत बिलहरा के कई अस्थाई दुकानदारों को पक्की एवं सर्वसुविधायुक्त दुकाने उपलब्ध कराई गईं। नई दुकानों के आवंटन पर लाभार्थी दुकानदारों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निज निवास मातेश्वरी पहुँचकर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंत्री  राजपूत ने सभी लाभार्थी दुकानदारों को दुकानों की चाबियाँ वितरित करते हुए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि किसी की सहायता करने से भी बड़ा कार्य उसे स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना है। पहले अस्थाई रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पक्की और सुविधायुक्त दुकानों के निर्माण से उनकी परेशानियों का समाधान हुआ है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार से जोड़ा जाए और विशेष रूप से अस्थाई दुकानदारों को व्यवस्थित कर उन्हें स्थायित्व प्रदान किया जाए। इसी दिशा में विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

बिलहरा से आए दुकानदारों ने मंत्री राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्थाई दुकानों के कारण आए दिन समस्याएँ उत्पन्न होती थीं। मंत्री ने उनकी परेशानी को समझते हुए उन्हें स्थाई ठिकाना उपलब्ध कराया है, जिससे अब वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकेंगे।

इस अवसर पर देवेंद्र परदेशी, राजू साहू, लालू पटैल, नन्हें पटैल, अभिषेक पटैल, हीरालाल केवट, प्रतीक अहिरवार, हेमंत खटीक, दारा सिंह ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, वसंत सेन, काशीराम मेंबर, विकास सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।