युद्ध संकट के बीच जीतू पटवारी की पीएम मोदी से गुहार: एमपी के नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी कराएं
इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है कि दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के 100 से अधिक नागरिक फंसे हुए हैं।
विदेश में फंसे मध्य प्रदेश के लोगों को लेकर जीतू पटवारी की पीएम से अपील
युद्धग्रस्त इलाके में फंसे एमपी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जीतू पटवारी ने पीएम मोदी से की मांग
जीतू पटवारी बोले— युद्ध के बीच फंसे प्रदेशवासियों को जल्द भारत लाए केंद्र सरकार
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी दिखने लगा है. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया है कि दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के 100 से अधिक नागरिक फंसे हुए हैं.
जीतू पटवारी ने पोस्ट पर क्या लिखा?
पटवारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि इजरायल–ईरान युद्ध की स्थिति के कारण कई उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं, जिससे महिलाएं, बच्चे और अन्य यात्री कई घंटों से एयरपोर्ट पर असुविधा का सामना कर रहे हैं. फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों की चिंता और बढ़ गई है.
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है. उन्होंने आग्रह किया कि मध्य प्रदेश के नागरिकों सहित सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनकी शीघ्र स्वदेश वापसी की व्यवस्था की जाए.
सरकार को तुरंत कदम उठाना चाहिए
पटवारी ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कदम उठाने चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए आवश्यक राजनयिक और प्रशासनिक प्रयास करेगी.
सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया
हालांकि इस संबंध में अब तक केंद्र सरकार या विदेश मंत्रालय की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़े असर और खाड़ी क्षेत्र में बढ़े सुरक्षा अलर्ट के बीच परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है.
एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-दुबई से इंदौर जाने वाली फ्लाइट आईएक्स-256 रद्द कर दी गई है। शनिवार की फ्लाइट आईएक्स-255 (इंदौर से इंदौर) और आईएक्स-256 (इंदौर से इंदौर) भी रद्द कर दी गई हैं। इसके चलते मध्य प्रदेश के 100 से अधिक यात्री दुबई और शारजाह हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं। फंसे हुए यात्रियों में इंदौर, भोपाल और ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों के निवासी शामिल हैं। इन यात्रियों में बड़ी संख्या में परिवार, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, शारजाह से इंदौर जाने वाली उड़ान यूएई समयानुसार दोपहर 12:20 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अंतिम समय में रद्द कर दी गई। यात्रियों को हवाई अड्डे पर पहुंचने पर इस बात की जानकारी मिली। कई यात्री पहले ही दुबई पहुंच चुके थे और शारजाह से इंदौर के लिए उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट बुक थी। वे भी वहीं फंस गए हैं।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस