राहुल गाँधी के मनाने पर भी नहीं माने भूपेन बोरा,कांग्रेस से इस्तीफा, अब BJP का दामन थामेंगे बोरा, CM हिमंत बिस्वा ने बताया 'घर वापसी'
असम के पूर्व कांग्रेस स्टेट चीफ भूपेन बोरा 22 फरवरी 2026 को बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे घर वापसी बताया है.
असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। जानें उनके इस्तीफे की असली वजह और गौरव गोगोई व हिमंत बिस्वा सरमा के बीच छिड़ी इस सियासी जंग की कहानी।
असम में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की, उन्हें मनाने की कोशिश की. प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मीडिया के सामने घोषणा तक कर दी कि भूपेन बोरा अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं. जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा था कि राहुल गांधी ने फोन पर भूपेन बोरा से बात की है. जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया. लेकिन भूपेन बोरा कांग्रेस से इस्तीफा वापस नहीं ले रहे हैं.
असम की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. पूर्व कांग्रेस स्टेट चीफ भूपेन बोरा 22 फरवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. इस खबर को राज्य की राजनीति में बड़ा झटका माना जा रहा है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बोरा का बीजेपी में आना उनके लिए घर वापसी जैसा है. बताया जा रहा है कि भूपेन बोरा के साथ उनके कई करीबी नेता और समर्थक भी बीजेपी में शामिल होंगे. इससे विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो सकती है और बीजेपी को मजबूती मिल सकती है.
भूपेन बोरा का आरोप- गौरव गोगोई ने मुझे अपमानित किया
इधर, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने पार्टी नेतृत्व, खासकर गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बोरा ने कहा कि उन्होंने विभिन्न दलों के साथ गठबंधन वार्ता शुरू की थी, लेकिन 11 फरवरी को गौरव गोगोई ने उन्हें AIUDF नेता रकीबुल हुसैन को बातचीत में शामिल करने को कहा।
बोरा ने आरोप लगाया कि एक उपचुनाव में पहले एक सीट CPI(ML) को देने का फैसला हुआ था, लेकिन अचानक उस सीट पर ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बना दिया गया, जो कभी कांग्रेस का सदस्य नहीं था। उन्होंने दावा किया कि इससे गौरव गोगोई चुनाव हार गए।
हिमंता बोले- बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने 17 फरवरी की शाम बोरा के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद CM ने बोरा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि वे 22 फरवरी को पार्टी की सदस्यता लेंगे। बोरा के साथ गुवाहाटी और उत्तरी लखीमपुर में कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल होंगे।
बोरा ने एक दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा था। अपने इस्तीफे में लिखा था कि उन्हें पार्टी नेतृत्व की ओर से नजरअंदाज किया जा रहा है।
वहीं, 16 फरवरी को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (AICC) प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा था कि बोरा ने इस्तीफा वापस ले लिया है। बोरा की राहुल गांधी से 15 मिनट बात हुई।
हिमंता बोले- बोरा की तरह मैंने भी दर्द सहा
हिमंता ने बोरा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा में शामिल होने से उनकी सच्ची छवि बनेगी। हिमंता ने कहा- कांग्रेस अब असमिया लोगों की पार्टी नहीं रही। पार्टी चुनाव जीतने के लिए संघर्ष नहीं कर रही है। कोई भी सच्चा कांग्रेसी इस बात से दुखी होगा। मैंने भी यही दर्द सहा है।
हिमंता ने बताया कि जब मैं भाजपा में शामिल होने गया था, तब मुझे भी ऐसे फोन आते थे। ये लोग सामंतों की तरह जीते हैं। उन्हें लगता है कि एक फोन करने से फैसला बदल जाएगा।
असम CM ने आगे कहा- भूपेन बोरा को भाजपा में पूरा सम्मान और गरिमा दी जाएगी। भाजपा में शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा होगा, क्योंकि यह एक ऐसी पार्टी है, जिसमें उनके जैसे कई लोग हैं, जिनके पिता किसी उच्च पद पर नहीं रहे।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस