बोर्ड परीक्षा के पहले दिन डीएम का औचक निरीक्षण नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा के दिए सख्त निर्देश

उरई में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों पर व्यवस्थाओं, सीसीटीवी, प्रश्नपत्र सुरक्षा और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की समीक्षा की। डीएम ने नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए तथा अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन डीएम का औचक निरीक्षण नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा के दिए सख्त निर्देश

पहले दिन बोर्ड परीक्षा का औचक निरीक्षण

डीएम राजेश कुमार पाण्डेय पहुंचे परीक्षा केंद्रों पर

आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज सहित कई केंद्रों का लिया जायजा

नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा के दिए सख्त निर्देश

उरई । जनपद में संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने द्वितीय पाली की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज सहित आदि केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, शुचिता एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती एवं प्रवेश व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही हैं, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।