'किन्नर जिहाद' पर बवाल :विहिप-बजरंग दल ने जांच की मांग की; सुरैया ने कहा-ये सिर्फ गद्दी की लड़ाई
मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे इस समूह ने आरोप लगाया कि मंगलवारा किन्नर डेरे की प्रमुख सुरैया नायक उन पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रही है। इधर सुरैया किन्नर ने भी मीडिया से चर्चा करते हुए लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताते हुए विरोधी किन्नरों द्वारा गद्दी हड़पने का षड़यंत्र रचने के आरोप लगाए हैं।
भोपाल कलेक्टोरेट में किन्नरों का भारी हंगामा
'किन्नर जिहाद' और धर्म परिवर्तन के आरोप
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच एक नया विवाद सामने आया है. एक गुट ने इसे किन्नर जिहाद का नाम दिया है. इस मामले में हिंदू किन्नरों का एक गुट भोपाल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहा है और आरोप लगा रहा है कि मुस्लिम किन्नर गुट उन्हें जबरन इस्लाम अपनाने का दबाव डाल रहा है.इस गुट में किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास के नेतृत्व में सैकड़ों किन्नरों ने कलेक्ट्रेट घेराव किया और शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें कलमा पढ़ने, नमाज अदा करने और गौमांस खिलाने की धमकियां दी जा रही हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुस्लिम डेरों में हिंदू किन्नरों को टारगेट किया जा रहा है और मौत के बाद मुस्लिम रीति से दफनाने की साजिश रची जा रही है. यह मामला लव जिहाद की तर्ज पर किन्नर समाज में धार्मिक रूपांतरण का मुद्दा बना रहा है. भोपाल पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है लेकिन दोनों पक्षों के बयान अलग-अलग हैं.
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किन्नर की कोई जाति नहीं होती और मध्य प्रदेश में यह अजब स्थिति है. उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसा कि लव जिहाद पर कानून बना लिया लेकिन ऐसे मामले आ रहे हैं तो कानून का राज कहां है? शर्मा ने जातिगत जनगणना पर भी जोर दिया कि पहले भी जनगणना में जाति दर्ज होती थी और नई गणना से समाजों की सच्ची संख्या पता चलेगी जिससे SC-ST सीटें बढ़ सकती हैं. यह विवाद किन्नर समाज की आंतरिक राजनीति और वर्चस्व की लड़ाई को भी उजागर करता है जहां धार्मिक रंग देकर फायदे उठाने की कोशिश हो रही है. इस घटना ने भोपाल में सामाजिक तनाव बढ़ा दिया है.
दूसरे गुट ने आरोपों को किया सिरे से खारिज
दूसरी तरफ सुरैया किन्नर गुट ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि यह इलाकाई और गद्दी की लड़ाई है. सुरैया ने ऋषि अजय दास पर पैसे ऐंठने और नशे का आदी होने का आरोप लगाया जबकि काजल ठाकुर पर कई आपराधिक मामले दर्ज होने का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि किन्नर समाज में कोई जाति-धर्म नहीं होता और सभी से मांग कर जीवन चलाते हैं. पाकिस्तान से फंडिंग या आतंकवाद के आरोपों पर सबूत मांगे गए हैं. पुलिस में काउंटर शिकायत दर्ज कराई गई है. किन्नर समाज भारत में सदियों से है लेकिन हालिया वर्षों में धार्मिक ध्रुवीकरण ने इसे प्रभावित किया है. किन्नर समाज में गुटबाजी पुरानी समस्या है. ऋषि अजय दास ने 2016 में किन्नर अखाड़ा स्थापित किया ताकि हिंदू किन्नरों की पहचान मजबूत हो. आरोप है कि मुस्लिम डेरों में रूपांतरण की घटनाएं बढ़ रही हैं.
कलेक्टर को सौंपा गया आवेदन कलेक्टर के नाम सौंपे गए आवेदन में हिंदू किन्नरों ने आरोप लगाया कि भोपाल में रहने वाली सुरैया गुरु बीते कई वर्षों से अपने शिष्यों पर इस्लाम अपनाने का दबाव बना रही हैं। किन्नरों का दावा है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट, धम...
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस