महिला सुरक्षाकर्मी पर भड़के सीएम योगी :जनता दर्शन में लेडी सिक्योरिटी आफिसर से बोले- इनको क्यों पकड़ा है, छोड़ो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में आए फरियादियों के पास गए और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
लेडी सुरक्षाकर्मी ने सिक्यूरिटी के कारण पकड़ा महिला का कंधा
मुख्यमंत्री जब एक महिला फरियादी के पास पहुंचे तब वह समस्या बताते हुए झुकने का प्रयास कर रही थी तो पीछे से लेडी सिक्योरिटी आफिसर ने सुरक्षा के लिहाज से उसका कंधा पकड़ लिया। सीएम ने इसपर नाराजगी जताते हुए कहा कि इनका कंधा क्यों पकड़ा। बाद में महिला सुरक्षाकर्मी ने मुख्यमंत्री की मंशा समझ पीछे हट गई। महिला फरियादी ने फिर मुख्यमंत्री को अपनी समस्या के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि चिंता न करें, सबकी समस्या दूर होगी। एक महिला फरियादी सीएम को अपनी समस्या बताते हुए झुकने का प्रयास कर रही थी तो पीछे से लेडी सिक्योरिटी आफिसर ने सुरक्षा के लिहाज से उसका कंधा पकड़ लिया। सीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इनको क्यों पकड़ा है, छोड़ो। उसके बाद महिला की बात सुनी।
सुबह से ही लोग गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए थे। सुरक्षा के लिहाज से जांच करने के बाद एक-एक को अंदर भेजा गया। लगभग 150 लोग जनता दर्शन में पहुंचे। इतने ही बाहर रह गए। अंदर पहुंचे लोगों को कुर्सियों पर बैठाया गया था।
मुख्यमंत्री एक-एक फरियादी के पास पहुंचे और उनकी समस्या जानी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। यदि कोई जमीन कब्जा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो।
जमीन विवाद, चिकित्सा सहायता से जुड़े मामले अधिक जनता दर्शन में जमीन व चिकित्सा सहायता से जुड़े मामले अधिक आए। अधिकतर लोगों ने जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। सीएम ने अधिकारियों को जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एक महिला ने कहा कि उसके पति की मौत एक साल पहले हो गई है लेकिन ससुराल वाले घर में नहीं रहने दे रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को राहत दिलायी जाए। फरियादियों के साथ आए बच्चों को सीएम ने दुलारा भी।