अब घर बैठे मिलेगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा,खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर जनपद में गैस एजेंसियों को व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के उरई जनपद में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को और सुव्यवस्थित किया जा रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर समयबद्ध होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।

अब घर बैठे मिलेगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा,खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर जनपद में गैस एजेंसियों को व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

ऑनलाइन बुकिंग पर गैस सिलेंडर की समयबद्ध होम डिलीवरी

जिलाधिकारी के निर्देश पर गैस आपूर्ति व्यवस्था मजबूत

उपभोक्ताओं को एजेंसी जाने की जरूरत नहीं, घर तक पहुंचेगा सिलेंडर

उरई । खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को और अधिक सुव्यवस्थित किया जा रहा है। प्रमुख सचिव, खाद्य तथा रसद विभाग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के सभी गैस एजेंसियों एवं वितरकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं द्वारा की जाने वाली ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी समयबद्ध रूप से की जाए। निर्देशों के अनुसार सम्बन्धित एल०पी०जी० कम्पनी (आई०ओ०सी०/एच०पी०सी०/ बी०पी०सी०) के बिक्री अधिकारियों से अपेक्षा है कि वह अपने-अपने सम्बन्धित गैस एंजेसी/वितरकों से, उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी प्रत्येक गैस एजेंसी को अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिना किसी असुविधा के सिलेंडर उपलब्ध कराना होगा। गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं के घर तक होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी कार्यालय तक जाने की आवश्यकता न पड़े। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों एवं वितरकों के माध्यम से उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें तथा समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित कराएं। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता अपने निवास स्थान से ही ऑनलाइन बुकिंग कर निर्धारित समयावधि में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल को भी सुचारु रूप से संचालित है, ताकि उपभोक्ताओं को सरल और पारदर्शी सेवा उपलब्ध हो सके।