ब्रम्हभट्ट समाज ने वसंत पंचमी पर मेधावियों को पुरस्कृत कर किया सम्मानित
वसंत पंचमी के अवसर पर उरई में ब्रम्हभट्ट ब्राह्मण समाज द्वारा वसंत उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ, जो स्मृतिशेष पं० कालका प्रसाद शर्मा की स्मृति को समर्पित रहा। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्रों व प्रतिभाशाली लोगों को सम्मान राशि और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों, बुद्धिजीवियों व समाज के लोगों ने सहभागिता की तथा अंत में प्रसाद व भोजन वितरण किया गया।
वसंत पंचमी पर ब्रम्हभट्ट ब्राह्मण समाज का भव्य आयोजन, मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ मेधावी छात्रों का सम्मान, स्मृतिशेष पं० कालका प्रसाद शर्मा को समर्पित कार्यक्रम में जिलेभर के गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
उरई (जालौन)। जिलेभर में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न धार्मिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए व मां सरस्वती की आराधना की गई। इसी कड़ी में ब्रम्हभट्ट ब्राह्मण समाज द्वारा वसंत उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष पं०शिवराम शर्मा पूर्व जिला सांख्यिकी अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानाचार्य स्मृतिशेष पं०कालका प्रसाद शर्मा कोटरा की यादगार में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रधानाचार्य स्मृतिशेष पं०कालका प्रसाद शर्मा के सुपुत्र सरल शर्मा आडिटर व शुशील कुमार शर्मा द्वारा बैजनाथ विला डीवीसी पुस्तकालय झांसी रोड उरई में भव्य रूप से आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधि महाविद्यालय उरई के प्रबंधक शरद शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य जीआईसी के के शर्मा, एड०श्रीकान्त शर्मा जी रहे। सभी ने सरस्वती वंदना व समिति सदस्यों व मेधावियों , महिलाओं, बुद्धिजीवियों, ने मां सरस्वती का पूजन किया। इस मौके पर पूर्व बीडीओ लखनलाल शर्मा,एडवोकेट श्याम नारायण शर्मा,बरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर शर्मा,एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा, ठेकेदार संजू शर्मा जालौन,ने अपने विचार साझा किए। गोल्डी शर्मा ने मंच का कुशल संचालन किया। समिति सदस्यों ने इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने मेधावियों को सम्मान राशि व स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया।ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण महासभा ने स्मृति शेष पूर्व प्रधानाचार्य पं०कालका प्रसाद शर्मा कोटरा व मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। सामूहिक रूप से किए गए आयोजन के बाद सभी को भोजन लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर जागेश्वरानंद महाराज चरखारी, राजेश शर्मा टीकमगढ़, रामकुमार शर्मा कोटरा, शिवकुमार शर्मा खकशीस, अनुपम शर्मा कोंच, चन्द्र शेखर शर्मा,नीलेशराव आईटीआई,शशिकांत शर्मा सोनू,सीता शर्मा, एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस