BJP विधायक प्रीतम लोधी फूल सिंह बरैया पर भड़के बोले,वे अब जूते चप्पल के हकदार,लाडली बहनें जूते से पिटाई करेंगी
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से विधायक प्रीतम लोधी ने बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया पर जोरदार हमला बोला है। इस संबंध में उन्होंने पिछोर में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई।
विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी लाडली बहनों पर अभद्र टिप्पणियां की तो महिलाओं को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता जूते-चप्पलों और अंडों से विरोध दर्ज कराएंगे, ताकि बयान देने वालों को अपने शब्दों का अहसास हो।
शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम लोधी ने सोमवार को बेटियों को लेकर दिए गए बयान पर फूल सिंह बरैया पर निशाना साधा। उन्होंने इस संबंध में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया।
विधायक प्रीतम लोधी ने फूल सिंह बरैया को 'टकला' कहकर संबोधित किया। उन्होंने पिछोर के पूर्व विधायक केपी सिंह कक्का का नाम लिए बिना उन पर भी टिप्पणी की। लोधी ने आरोप लगाया कि दोनों नेता 'लाडली बहनों' के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हैं।
विधायक लोधी ने चेतावनी दी कि 'लाडली बहनों' पर छींटाकशी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो वे 'लाडली बहनों' को सशक्त करेंगे ताकि वे अच्छे जूते-चप्पल खरीदकर ऐसे लोगों का 'स्वागत' कर सकें।
'लाडली बहनें' स्वयं जूते-चप्पल मारेंगी उन्होंने आगे कहा कि यदि इन नेताओं ने 'लाडली बहनों' पर टिप्पणी करना जारी रखा और किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए, तो उनके कार्यकर्ता जूते-चप्पल और अंडों से उनका 'स्वागत' करेंगे। विधायक के अनुसार, इससे उन्हें अपने शब्दों के परिणामों का एहसास होगा। उन्होंने बताया कि इसी संदेश को पहुंचाने के लिए यह प्रेसवार्ता बुलाई गई थी।
लोधी ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पूर्व में पिछोर के विधायक रहे केपी सिंह ने माताओं और बहनों के बारे में अपशब्द कहे थे। तब महिलाओं ने थाने के बाहर उनके पुतले पर जूते-चप्पल मारे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब ऐसी घटना दोहराई गई, तो 'लाडली बहनें' स्वयं ऐसे लोगों को जूते-चप्पल मारेंगी। विधायक ने कहा कि इसके लिए योजना बनाई जा रही है और तैयारियां भी की जा रही हैं।
अंत में, विधायक प्रीतम लोधी ने मांग की कि जो लोग माताओं और बहनों के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं, उन पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाने चाहिए। उन्होंने फूल सिंह बरैया के बयान पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की 'शुद्धि' जूते और चप्पलों से ही होनी चाहिए।
प्रीतम लोधी ने साधा निशाना
दरअसल, पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने फूल सिंह बरैया और पूर्व कांग्रेस विधायक केपी सिंह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा दोनों नेता लाड़ली बहनों के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हैं, ऐसे में चेतावनी देते हैं कि लाड़ली बहनों पर छींटाकशी बंद होनी चाहिए, यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे लाड़ली बहनों को सशक्त करेंगे ताकि वे अच्छे जूते-चप्पल खरीदकर ऐसे लोगों का स्वागतकर सकें, चंबल के अंदर जो भी लाड़ली बहनों पर किसी भी तरह की छींटाकशी करेगा तो फिर उसका इसी तरह से स्वागत किया जाएगा, चाहे वह कोई भी हो.'
भाजपा महिलाओं को ऊंचाइयों पर ले जा रही
भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि कांग्रेसी हमेशा मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को क्रिटिसाइज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन भाजपा उन्हें सशक्त करने की मुहिम में जुटी हुई है. मध्य प्रदेश सरकार हो या भाजपा की केंद्र सरकार, दोनों महिलाओं को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही हैं. जबकि कांग्रेस उनकी बढ़ती हुई उपलब्धियों को हजम नहीं कर पा रही है. यही वजह है कि वह आए दिन महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस