CM मोहन यादव का बड़ा फैसला,खाड़ी देशों में रह रहे MP वासियों के लिए दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है। अप्रत्याशित अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर यह पहल की गई है। यह कंट्रोल रूम आपातकालीन सहायता प्रदान करेगा और विदेश मंत्रालय से समन्वय स्थापित करेगा। सरकार ने संपर्क विवरण भी जारी किए हैं, जिससे विदेशों में रह रहे लोगों को मानसिक राहत मिलेगी।

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला,खाड़ी देशों में रह रहे MP वासियों के लिए  दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेशवासियों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24x7 कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। इसके जरिए प्रवासी नागरिक फोन, व्हाट्सएप और ईमेल से संपर्क कर भारत सरकार के समन्वय से मदद प्राप्त कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में कंट्रोल रूम की स्थापना की है. यह कंट्रोल रूप 24×7 संचालित होगा. इसके तहत मध्यप्रदेश के निवासी वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता के लिए कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं.

इरान-अमेरिका युद्ध के चलते हालात वहां के हालात गंभीर हैं. कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के निवासियों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. 24×7 कंट्रोल रूम संपर्क विवरण निम्न प्रकार है

दूरभाष: 011-26772005

व्हाट्सएप: 9818963273

ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com

खाड़ी देशों के हालात पर सबकी नजर

दरअसल इरान और इजरायल-अमेरिका के तनाव के बीच खाड़ी देशों की स्थिति नाजुक है.सरकार ने कहा कि यह कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन अथवा अन्य कारणों से रह रहे प्रदेशवासियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगा.:

सरकार ने कहा है कि किसी भी प्रकार की आपात अथवा सामान्य सहायता की आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति अथवा उनके परिजन कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है. खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासी नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं. सरकार हर तरह की सेवा के लिए तत्पर है,