वेज बिरयानी शॉप के फ्रिजर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, लाश की शिनाख्त की कोशिश कर रही पुलिस :4 दिन से बंद थी दुकान

लखनऊ में एक बिरयानी शॉप में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है.

वेज बिरयानी शॉप के फ्रिजर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, लाश की शिनाख्त की कोशिश कर रही पुलिस :4 दिन से बंद थी दुकान

लखनऊ में सनसनी! बीकेटी में बिरयानी की दुकान के फ्रिज में मिला 25 वर्षीय युवक का शव. नीले ड्रम और मानवेंद्र सिंह हत्याकांड के बाद फिर दहला शहर. पुलिस शिनाख्त में जुटी.

लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में वेज बिरयानी की दुकान में रखे फ्रीजर में 25 साल के युवक का शव मिला है। दुकान पिछले चार दिनों से बंद थी। यह घटना जीसीआरजी गेट के पास स्थित एक वेज बिरयानी की दुकान की है।

रविवार सुबह करीब 8 बजे जब दुकान मालिक जब दुकान खोलने आया, तो उसने फ्रीजर के अंदर शव देखा। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बख्शी का तालाब थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

गोपाल चौधरी, डीसीपी उत्तरी ने बताया कि लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के जीसीआरजी कॉलेज के पास वेज बिरियानी शॉप में एक युवक के शव प्राप्त होने की सूचना मिली थी। जहां पुलिस फोर्स और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। यह एक टेंपरेरी शॉप है, उसमें गेट भी नहीं है।

इसमें एक बंद पड़े फ्रीजर में एक व्यक्ति का शव मिला है जिसके पास से फोन और एक आईडी कार्ड मिला है। जिसकी पहचान विजयपाल थाना बीकेटी के रूप में हुई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, पुलिस सभी एंग्ल से जांच कर रही है। परिवार वालों से संपर्क किया गया है, परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब इस एंगल पर जांच कर रही है कि विजय पाल बंद दुकान के भीतर कैसे पहुंचा और वह फ्रीजर के अंदर कैसे गया. पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दे दी है. दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि दुकान आखिरी बार कब खुली थी और विजय पाल वहां कब दाखिल हुआ.

डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया- वेज बिरयानी शॉप के फ्रीजर में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर मौजूद है. शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा.

पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा, जांच की प्रक्रिया जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत कैसे हुई और वह फ्रीजर तक कैसे पहुंचा. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दुकान चार दिन से बंद थी, ऐसे में शव वहां कब और किन परिस्थितियों में रखा गया, यह जांच का अहम बिंदु है.