विपक्षी नेताओं पर दुर्भावना पूर्ण कार्यबाही के विरोध मे कांग्रेस नें प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूका, भाजपा देश से लोकतंत्र समाप्त करना चाहती है -राजकुमार पचौरी

सरकारी एजेंसियो का सरकार दुरपयोग कर रहीं है -डाँ आनंद अहिरवार, प्रदर्शन मे राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव भी शामिल हुए 

विपक्षी नेताओं पर दुर्भावना पूर्ण कार्यबाही के विरोध मे कांग्रेस नें प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूका,  भाजपा देश से लोकतंत्र समाप्त करना चाहती है -राजकुमार पचौरी

सागर / कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष  सोनिया गांधी एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने के खिलाफ कांग्रेस के देश व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत सागर में भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मामले में कांग्रेस आज खुलकर सड़कों पर उतर आई और सिविल लाइंस स्थित आयकर विभाग के सामने प्रधानमंत्री मोदी के एक के बाद एक, दो पुतले फूँक दिए।

      इस प्रदर्शन में मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव जिला कांग्रेस के प्रभारी का घनश्याम सिंह पूर्व विधायक एवं मनोज कपूर की विशेष रूप से शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि केंद्र सरकार की इशारों पर प्रवर्तन विभाग द्वारा की गई इस विद्वेषपूर्ण कार्यवाही को कांग्रेस नेताओं ने न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है बल्कि स्पष्ट रूप से यह केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।  

        इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि विशेष रूप से विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, इस तरह की कार्रवाई से लोकतंत्र की आत्मा निरंतर घायल हो रही है।

       जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों को हथियार बनाकर विपक्ष को समाप्त करना चाहती है। यह सोच अत्यंत घृणित है। इस संबंध में कांग्रेसजनों ने प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन भी दिया।

           कांग्रेस द्वारा किए गए इस जोरदार प्रदर्शन में जिले भर से आए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित आयकर कार्यालय के सामने इकट्ठे होकर केंद्र सरकार की विद्वेषपूर्ण नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कालीचरण चौराहा की ओर से जलता हुआ पुतला लेकर आयकर कार्यालय पहुंचने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने वाटर कैनिंग का प्रयोग करते हुए जलते हुए पुतले को छीन लिया। इसी बीच इंदिरा कॉलोनी की तरफ से कांग्रेस नेता आदिल राईन अपने साथियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगा हुआ दूसरा पुतला लेकर भी मुख्य सड़क के बीच आ गए। जिस पर पुलिस ने झूमा झटकी कर पीएम के जलते हुए पुतले को छीन लिया और जमकर वाटर कैनिंग का प्रयोग किया जिस पर कांग्रेस नेताओं और पुलिस की तीखी बहस भी हुई।

       कांग्रेस द्वारा किए गए इस जोरदार प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हर्ष यादव, प्रभु सिंह ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, तरवर सिंह लोधी, प्रदेश महासचिव व टीकमगढ़ जिले की प्रभारी रेखा चौधरी, लोकसभा प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला, अमित राम जी दुबे, मुकुल पुरोहित, आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, नेता प्रतिपक्ष बाबू यादव, पार्षद शिव शंकर यादव, चमन अंसारी, अशोक चकिया, राकेश राय, वसीम खान, जगदीश यादव, जितेंद्र रोहन, दीनदयाल तिवारी, कमलेश तिवारी, इंदर सिंह यादव, अशोक छापरी, नीरज मुखारिया, गुरजीत सिंह अहलूवालिया, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सराफ, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, योगराज कोरी, प्रभु मिश्रा, प्रहलाद पटेल, देवेंद्र कुर्मी, भूपेंद्र सिँह राजपूत, शाकिर खान, मजीद खान, सुरेंद्र सुहाने, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, महेश जाटव, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, नीरज शर्मा, कमलेश साहू, सुरेंद्र चौबे, आशीष चौबे, अशफाक खान आशु भाई, चक्रेश सिंघई, लक्ष्मी नारायण सोनोकिया, रवि सोनी, राजू बक्शी, चैतन्य कृष्ण पांडे, तोता यादव, हीरालाल चौधरी, सागर साहू, शरद पुरोहित, गजेंद्र लोधी, बलवंत सिंह, धनसिंह अहिरवार, पप्पू गुप्ता, रेखा सोनी, किरणलता सोनी, आदिल रा, रामकुमार पचौरी, अंकुर यादव, निकी यादव, शंकर सिंह धामोनी, संदीप पटेरिया, हरिश्चंद्र सोनवार, कुंजी लड़िया, संजय ब्रजपुरिया, गोपाल प्रजापति, जैद खान, बसीर खान, अशोक भारद्वाज, संतोष रोहित, आनंद अहिरवार, मोहित भरिल्य, निखिल अहिरवार प्रियंकर तिवारी, नितिन पचोरी, हेमंत लारिया, पप्पू यादव, गीता पटेल, बलवंत सिंह, संजय रैकवार, बिल्ली रजक, नौशाद अब्बासी, संजय सुरेश पंजवानी, जाहिद ठेकेदार, पवन जाटव, साहित्य ठाकुर, अंशुल शर्मा, पीयूष अवस्थी, जतिन सोनी, शंकर सिंह लोधी, गौरव सोनी, रूप सिंह जाटव, रूपेश साहू साहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन इस प्रदर्शन में शामिल हुए।