बीजेपी ने भोपाल शहर की नई कार्यकारिणी घोषित: 20 दिन बाद जारी हुई संशोधित सूची, विरोध के बाद बदले कई चेहरे
भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल शहर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह सूची करीब 20 दिन पहले जारी होने वाली थी, लेकिन संगठन के भीतर विरोध और असंतोष के चलते इसे होल्ड कर दिया गया था। आपत्तियों और फीडबैक के बाद पार्टी ने कई पदों पर बदलाव करते हुए नए चेहरों को मौका दिया है। संशोधित कार्यकारिणी जारी होने के बाद संगठन में संतुलन साधने की कोशिश मानी जा रही है।
बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में सचिन दास बब्बा को जिला महामंत्री बनाया गया था। लिस्ट जारी होने के बाद संगठन में भोपाल के कई नेताओं ने इस बात की शिकायत की कि सचिन दास प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ में शामिल थे। 2013 में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सुरेन्द्र नाथ सिंह के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
भोपाल बीजेपी के शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती ने आखिरकार जिला कार्यकारणी की औपचारिक घोषणा की है। रविवार देर रात बीजेपी की शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी हुई।
20 दिन पहले जारी हुई लिस्ट विरोध के बाद हुई थी होल्ड 20 दिन पहले 10 फरवरी को रविन्द्र यती ने भोपाल बीजेपी की कार्यकारिणी की लिस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एमपी बीजेपी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सोशल मीडिया पर लिस्ट जारी होते ही अंदरूनी विरोध हो गया था। इसके बाद लिस्ट होल्ड कर दी गई थी।
नई लिस्ट में पार्षदों के नाम हटा दिए गए हैं। साथ ही बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड में शामिल रहे सचिन दास सहित तीनों महामंत्री बदल दिए गए। अब सिर्फ दो महामंत्री घोषित किए गए हैं। एक होल्ड रखा है।
भोपाल बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में ये बनाए गए पदाधिकारी
आठ उपाध्यक्ष बनाए: राम बंसल, भाषित दीक्षित, राजकुमार विश्वकर्मा, भीकम सिंह बघेल, अमन यादव, अभय पंडित, विनय ददनानी, गुंजन चौकसे
दो महामंत्री बनाए: प्रदीप शेखावत, मुकेश राय 7 जिला मंत्री बनाए: राकेश कुकरेजा, जितेन्द्र अहिरवार, सरिता पिपलोदे, उत्कर्ष नायक, योगेश वासवानी, धर्मेन्द्र परिहार, संतोष हिरवे कोषाध्यक्ष: राघवेन्द्र द्विवेदी सह कोषाध्यक्ष: आशा पारोचे कार्यालय मंत्री: डॉ योगेन्द्र मुखरैया सह कार्यालय मंत्री: भूपेन्द्र माली कार्यालय प्रभारी: मुकुल लोखंडे मन की बात प्रभारी: सुमित पांडे आईटी प्रभारी: विश्वविजय सिंह सोशल मीडिया प्रभारी: विभा गरुड
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस