जालौन पुलिस की बड़ी कामयाबी: हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार, 72 घंटे में खुलासा,एडीजी कानपुर जोन व आईजी झांसी रेंज के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

उरई में थाना नदीगांव क्षेत्र के हत्या मामले में जालौन पुलिस ने 72 घंटे के भीतर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 14 फरवरी को रामवती ने अपने पुत्र राघवेन्द्र के अपहरण व हत्या की तहरीर दी थी, जिस पर 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। जांच में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई।

जालौन पुलिस की बड़ी कामयाबी: हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार, 72 घंटे में खुलासा,एडीजी कानपुर जोन व आईजी झांसी रेंज के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

जालौन पुलिस की बड़ी कामयाबी: हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार, 72 घंटे में खुलासा

उरई । अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना नदीगांव पुलिस ने हत्या के एक मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई घटना के महज 72 घंटे के भीतर की गई।

थाना नदीगांव में 14 फरवरी को वादिया रामवती ने अपने पुत्र राघवेन्द्र के अपहरण और हत्या की तहरीर दी थी। इस आधार पर 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया था।

 मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 6 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कृष्णपाल उर्फ कुलदीप (निवासी सराय, झांसी), रिंकू (मडोरा, झांसी), नीशू वर्मा (झांसी), राजकुमार (टहरौली, झांसी), अभि उर्फ निगम वर्मा (झांसी) और सोनिया (लहचुरा, झांसी) शामिल हैं।

पूछताछ में मुख्य आरोपी कृष्णपाल ने बताया कि वह जुए का आदी है और उसने मृतक राघवेन्द्र से उधार लिया था। रुपये वापस मांगने पर विवाद बढ़ा। योजना के तहत राघवेन्द्र को बुलाकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए ताकि वह दबाव में आ जाए। इसी दौरान झगड़ा होने पर आवेश में आकर आरोपियों ने मोबाइल की डाटा केबल और मफलर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को दतिया-सेवढ़ा मार्ग पर झाड़ियों में फेंक दिया गया।

आरोपियों के कब्जे से हुंडई औरा कार, एक्टिवा स्कूटी, एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस (32 बोर), हत्या में प्रयुक्त डाटा केबल और मफलर बरामद किए गए हैं। अभियुक्त निगम के पास से पिस्टल मिलने पर आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। आरोपी कुलदीप का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके खिलाफ झांसी में कई मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना नदीगांव और प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सेल जालौन शामिल रहे। घटना के खुलासा के दौरान पुलिस उपाधीक्षक कोच परमेश्वर प्रसाद भी मौजूद रहे।