उरई-जालौन स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 68 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, इलाके में शोक की लहर
उरई-जालौन स्टेट हाईवे पर देर रात नर्सिंग रिसोर्ट के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में सूरजपुरा निवासी 68 वर्षीय सत्यनारायण तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इलाके में घटना से शोक का माहौल है।
उरई-जालौन स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत।
उरई । रविवार देर रात उरई-जालौन स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नर्सिंग रिसोर्ट के समीप उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सत्यनारायण तिवारी (68 वर्ष) निवासी सूरजपुरा, मोहल्ला फर्दनवीस नगर, जालौन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अचानक संतुलन खो बैठा और खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर हो गए और चालक उसके नीचे दब गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस