शिक्षक की शर्मनाक करतूत , छात्रा का पीछा करते हुए घर में घुसा, हाथ पकड़कर कहा- तू बहुत अच्छी लग रही है

रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र के गांव उमरन में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपित गांव का ही 50 वर्षीय शासकीय प्राथमिक स्कूल का शिक्षक गोविंद कसावत है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जब आरोपित ने छात्रा का पीछा करते हुए उसे घर में अकेला पाकर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया।

शिक्षक की शर्मनाक करतूत , छात्रा का पीछा करते हुए घर में घुसा, हाथ पकड़कर कहा- तू बहुत अच्छी लग रही है

उमरन गांव में एक शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने POCSO समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Ratlam Crime News: रावटी थाना क्षेत्र के उमरन गांव में एक छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपित गांव का ही लगभग 50 वर्षीय शासकीय प्राथमिक स्कूल शिक्षक बताया जा रहा है. घटना शनिवार दोपहर की है, जब छात्रा अपने खेत से लौट रही थी. उसी दौरान शिक्षक उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया और मौका पाकर घर के अंदर घुस आया.

पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब वह घर का ताला खोल रही थी, तभी आरोपित ने पहले नंबर मांगने और गलत इशारे करने की कोशिश की. उसके मना करने पर शिक्षक ने घर के अंदर आने की जिद की और पैसे देने की बात भी कही. घर में अकेला पाकर उसने छात्रा का हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन छात्रा डरकर जोर से चिल्लाई और घर से बाहर भाग गई

जान से मारने की दी धमकी

छात्रा का कहना है कि घटना के बाद वह आरोपी शिक्षक के घर गई और पूछा कि उसे नंबर क्यों चाहिए था. इस पर आरोपी ने फिर उसे अंदर बुलाने की कोशिश की. छात्रा के मना करने पर उसने हाथ जोड़कर कहा कि किसी को मत बताना नहीं तो नौकरी चली जाएगी. साथ ही धमकी भी दी कि अगर बात बाहर गई तो वह उसे जान से मार देगा. छात्रा ने तुरंत अपने पिता को फोन कर पूरी घटना बताई.

पुलिस ने जांच की तेज

परिवार के साथ छात्रा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो ऐक्ट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेज कर दी गई है.