महिला कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप: कर्मचारियों का हंगामा, WCR के जीएम से शिकायत, जांच टीम गठित

महिला कर्मचारी ने WCR की जीएम से की अधिकारी की शिकायत, मैकेनिकल विभाग में पदस्थ सीआरएससी (चीफ रोलिंग स्टाफ इंजीनियर) पर लगे गंभीर आरोप।

महिला कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप: कर्मचारियों का हंगामा, WCR के जीएम से शिकायत, जांच टीम गठित

जबलपुर जोन के CRSE अमितोज वल्लभ पर महिला जूनियर इंजीनियर ने अश्लील मैसेज भेजने और डराने का आरोप लगाया है। GM ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।

रेलवे में पदस्थ एक अधिकारी की हरकतों के कारण पश्चिम मध्य रेल इन दिनों सुर्खियों में है। जबलपुर जोन के मैकेनिकल विभाग में पदस्थ सीआरएससी(चीफ रोलिंग स्टाफ इंजीनियर) अमितोज वल्लभ कई दिनों से महिला जूनियर इंजीनियर को न सिर्फ अश्लील मैसेज भेज, बल्कि बिना काम के कैबिन में बुलाया था। परेशान होकर महिला कर्मचारी ने सीआरसी की शिकायत WCR की जनरल मैनेजर शोभना बंदोपाध्याय से कर डाली। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है, जिसकी जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी गई है। इधर, महिला कर्मचारी के साथ हुई हरकत को लेकर WCRMS के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए अधिकारी को जोन से हटाने की मांग की है। वहीं सीआरसी से वल्लभ से बात करने की भी कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई।

10 दिनों से कर रहा था परेशान सीआरसी अमितोज वल्लभ पर आरोप है कि वो विभाग में पदस्थ जूनियर इंजीनियर महिला को रात में अश्लील मैसेज किया करते थे। परेशान महिला इंजीनियर ने अधिकारी के मैसेज को इग्नोर कर दिया। हालात तब बिगड़ गए जब कैबिन में भी महिला को बुलाया गया। जूनियर इंजीनियर ने जीएम को लिखित में शिकायत देते हुए लिंक और मैसेज के स्क्रीनशॉट भी दिए हैं। महिला ने अपनी शिकायत में जीएम को यह भी बताया कि उनके द्बारा धमकी भी दी जा रही है।

जोन आफिस में हुआ प्रदर्शन WCRMS की महिला विंग को जब ये जानकारी लगी तो शुक्रवार को जोन आफिस में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और मांग की कि ऐसे अधिकारी को ना सिर्फ जबलपुर बल्कि पश्चिम मध्य रेल से हटाकर दूसरी जगह ट्रांसफर किया जाए। WCRMS महिला विंग की महामंत्री सविता त्रिपाठी का कहना है कि हम अधिकारी के केबिन भी पहुंचे, जहां पर वो महिला कर्मचारी को बुलाया करते थे। गनीमत यह थी कि वो उस दौरान थे नहीं, वर्ना चेंबर में घुसकर सबक सिखाया जाता।

यहां नहीं रहने देंगे अधिकारी को WCRMS महिला विंग की महामंत्री सविता त्रिपाठी ने बताया कि शिकायतकर्ता युवती की ज्वाइनिंग हुए अभी 6 माह हुए हैं। वह मैकेनिकल विभाग में पदस्थ है। बीते तीन माह से सीआरसी मैसेज भेजकर तो कभी चैंबर में बुलाकर परेशान कर रहे थे

जीएम ने विशाखा कमेटी की गठित की महिला कर्मचारी ने अधिकारी की शिकायत सबूत के साथ जीएम शोभना बंदोपाध्याय को सौंपे और सारी हकीकत बताई। जीएम ने भी महिला की शिकायत सुनने के बाद आश्वासन दिया कि जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जिस पर गंभीरता दिखाते हुए जीएम ने फौरन पांच सदस्यीय टीम गठित की है। कमेटी सीआरएस कोचिंग में पदस्थ अफसर बुलाकर उनका पक्ष भी सुनेगी। इधर यौन उत्पीड़न से जुड़े अधिनियम को लेकर गोपनीय विभाग की उपसचिव शबाना अली खान ने सेमिनार में कहा कि कार्यस्थल पर अपना सम्मान बरकरार रखने ।के साथ ही यौन उत्पीड़न के मामले में चुप बिल्कुल भी न बैठें।

लिखित शिकायत जो कि जीएम को दी गई है, उसमे बताया गया कि पमरे यांत्रिक विभाग भालि-भांति जानता है, कि इस अधिकारी के बर्ताव जो कि किसी से छुपा नहीं है, परंतु इसे प्रशासन/पमरे में रखकर यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों को निरंतर पीड़ित किया जा रहा है। कर्मचारियों ने जीएम से मांग की है कि मामले पर सख्त कार्रवाई की जाए।

35 कर्मचारियों ने लिखित सौंपी शिकायत सीआरसी अमितोष वल्लभ के खिलाफ रेलवे में पदस्थ 35 महिला-पुरूष ने लिखित में जीएम को शिकायत सौंपी है, जिसमें कहा गया है कि हम यांत्रिक विभाग मुख्यालय के कर्मचारी अमितोज बल्लभ मुख्य चल स्टॉक इंजीनियर (कोचिंग) पमरे के द्वारा लगातार परेशान किया जाता है, इतना ही नहीं गाली-गलौज भी करते हैं।

लिखित शिकायत जो कि जीएम को दी गई है, उसमे बताया गया कि पमरे यांत्रिक विभाग भालि-भांति जानता है, कि इस अधिकारी के बर्ताव जो कि किसी से छुपा नहीं है, परंतु इसे प्रशासन/पमरे में रखकर यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों को निरंतर पीड़ित किया जा रहा है। कर्मचारियों ने जीएम से मांग की है कि मामले पर सख्त कार्रवाई की जाए।