मस्जिद के पास साउंड बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, दो युवकों से मारपीट के बाद भड़का आक्रोश; विरोध में ग्रामीणों ने सीहोर-कालापीपल रोड जाम किया
मंगलवार को कालापीपल विधानसभा के ग्राम नंदनी में ट्रैक्टर पर साउंड बजाते हुए गुजर रहे युवकों को लेकर मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा दो हिंदू युवकों के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई। घटना के बाद हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और विरोध में सीहोर-कालापीपल मुख्य मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को समझाइश देकर स्थिति नियंत्रित करने और जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है। इलाके में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ
अजय राज केवट(माही )
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस
कहासुनी के बाद मारपीट की घटना, विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन; पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटी
कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नंदनी में मंगलवार को दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार हिंदू समाज के कुछ युवक ट्रैक्टर पर डीजे (बक्से) बजाते हुए गांव से गुजर रहे थे। जब ट्रैक्टर मस्जिद के पास से निकला तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
मस्जिद के पास डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नंदनी में मंगलवार को दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार हिंदू समाज के कुछ युवक ट्रैक्टर पर साउंड (बक्से) बजाते हुए गांव से गुजर रहे थे। जब ट्रैक्टर मस्जिद के पास से निकला तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
मारपीट की घटना के बाद बढ़ा तनाव
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें दो हिंदू युवकों के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विरोध में सड़क पर उतरे लोग, मुख्य मार्ग किया जाम
घटना के बाद हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और विरोध स्वरूप सीहोर-कालापीपल मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, हालात संभालने की कोशिश
सूचना मिलते ही कालापीपल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। प्रशासन की टीम लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है।
मामले की जांच में जुटा प्रशासन
फिलहाल गांव में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस