संविधान दिवस पर जिला कारागार में बंदियों को दिलाई गई शपथ, वितरित किए गए गर्म वस्त्र

उरई में संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और बंदियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्हें मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों का पालन कर समाज की मुख्यधारा में पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया।

संविधान दिवस पर जिला कारागार में बंदियों को दिलाई गई शपथ, वितरित किए गए गर्म वस्त्र

संविधान दिवस पर बंदियों को दिलाई शपथ, ठंड से बचाव हेतु जैकेट वितरित

उरई । संविधान दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा जिला कारागार का भ्रमण कर बंदियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने बंदियों को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प दिलाते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक पुनर्वास के लिए प्रेरित किया।
ठंड से बचाव हेतु सभी बंदियों को जैकेट वितरित की गई। इस अवसर पर कारागार परिसर का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं बंदियों की दैनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और मानवीय दृष्टिकोण से बंदियों के पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक नीरज देव आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।