जनपद में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान: डीएम, समस्या होने पर कंट्रोल रूम 05162-257090 पर करें संपर्क 

उरई में एलपीजी गैस की कमी की अफवाहों को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने खारिज करते हुए कहा कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति की जा रही है। वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशासनिक टीम गठित की गई है।

जनपद में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान: डीएम, समस्या होने पर कंट्रोल रूम 05162-257090 पर करें संपर्क 

 गैस की कमी की अफवाहों को डीएम ने किया खारिज

प्रशासन की निगरानी में गैस वितरण व्यवस्था

समस्या होने पर कंट्रोल रूम नंबर पर करें संपर्क

उरई । जनपद में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जनपद में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीएम, सीओ और आपूर्ति निरीक्षक की टीम गठित की गई है, जो गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था की लगातार जांच कर रही है। तेल कंपनियों से समन्वय बनाकर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम नंबर 05162-257090 पर संपर्क करें। साथ ही उन्होंने 25 दिन की निर्धारित साइकिल के अनुसार ही गैस बुकिंग करने और अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनावश्यक सिलेंडर लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।