प्रसाद समझ खाई मिठाई,PHE विभाग के चौकीदार की मौत, चार बीमार, दो की हालत गंभीर

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में एक लावारिस थैली में मिली मिठाई खाने से पीएचई चौकीदार दसरू यदुवंशी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बीमार पड़ गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं खाद्य विभाग ने मिठाई के सैंपल लिए हैं। तीन दिन तक पड़ी रही इस मिठाई की बनावट और अन्य मामलों की अनुपस्थिति से साजिश की आशंका जताई जा रही है।

प्रसाद समझ खाई मिठाई,PHE विभाग के चौकीदार की मौत, चार बीमार, दो की हालत गंभीर

जुन्नारदेव में पीएचई विभाग कार्यालय के पास अज्ञात मिठाई खाने से चौकीदार की मौत हो गई। मिठाई का सेवन करने के बाद विक्रेता परिवार के चार सदस्य भी बीमार पड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chhindwara Food Poisoning Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रसाद समझकर मिठाई खाना एक चौकीदार को भारी पड़ गया. 

मिठाई खाने के बाद ही चौकीदार फूड पॉइज़निंग का शिकार हो गया जिसकी इलाज के दौरान ही मौत है गई है. पुलिस मामले की तह तक जांच कर रही है. इस मामले में चौकीदार क अलावा 5 लोग और फूड पॉइज़निंग का शिकार हुए हैं. 

प्रसाद ने ले ली जान

मामला जुन्नारदेव नगर के वार्ड क्रमांक 3 का है. जहां पीएचई विभाग के कार्यालय के पास रखी एक अनजान थैली में मौजूद मिठाई खाने से एक चौकीदार की मौत हो गई है. चौकीदार ने रात के समय मिठाई के प्रसाद समढकर ग्रहण किया जिसके बाद धिरे-धिरे उसकी तबीयत खराब होती गई. चौकीदार को अस्पताल भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान ही चौकीदार ने दम तोड़ दिया. मिठाई कहां से आई किसने रखी पुलिस पता लगा रही है. 

 

 

पांच लोग फूड पॉइज़निंग का शिकार

मामला और गंभीर तब हुआ जब चौकीदार के अलावा 5लोग भी फूड पॉइज़निंग का शिकार हो गए. फिलहाल भी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.दरअसल, पीएचई विभाग के कार्यालय के पास एक ठेले पर रखी अनजान थैली में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मिठाई रख दी थी. 

मिठाई खाने से विक्रेता के चार परिजन भी फूड पॉइज़निंग का शिकार हो गए. फिलहाल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है वहीं दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. 

पुलिस कर ही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अनजान थैली को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर मिठाई किसने और क्यों वहां रखी थी.फिलहाल पीड़ितों का इलाज जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद से पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान वस्तु को ना छूएं ना ही उसमें रखी किसी भी चीज का सेवन करें.