मंत्री सारंग की पहल: लव जिहाद के शिकार युवक की हुई घर वापसी,धर्मांतरण के दबाव में फंसा युवक फिर लौटा अपने धर्म में; तीन आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में एक युवक ने मंत्री विश्वास सारंग के जनदर्शन में पहुँचकर आरोप लगाया कि उसे दो साल पहले एक युवती के बहकावे और दबाव में धर्म परिवर्तन करना पड़ा। युवक के अनुसार, उसके परिवार को धमकियाँ दी गईं और उसे धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। मामले की शिकायत पर मंत्री सारंग ने हस्तक्षेप किया और युवक की हिंदू धर्म में घर-वापसी गुफा मंदिर में वैदिक रीति से कराई गई।

मंत्री सारंग की पहल: लव जिहाद के शिकार युवक की हुई घर वापसी,धर्मांतरण के दबाव में फंसा युवक फिर लौटा अपने धर्म में; तीन आरोपी गिरफ्तार

लव जिहाद प्रकरण: गुफा मंदिर में शास्त्रानुसार कराई गई घर वापसी

भोपाल। राजधानी में कथित लव जिहाद मामले से जुड़े एक युवक की हिन्दू धर्म में घर वापसी कराई गई। यह प्रक्रिया शहर के प्राचीन गुफा मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ने मंत्री विश्वास सारंग के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुँचकर अपनी समस्या बताई थी। युवक ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले वह एक मुस्लिम युवती के सम्पर्क में आने के बाद बहकावे में आ गया, जिसके चलते उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।

युवक का कहना है कि संबंधित परिवार ने उस पर विभिन्न प्रकार के मानसिक दबाव डाले, धमकियाँ दीं और जबरन धार्मिक गतिविधियों में शामिल कराया। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसे गौमांस खाने के लिए मजबूर किया गया तथा 180 दिन "जमात" में भेजा गया।

मंत्री विश्वास सारंग ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए धार्मिक पुनर्वापसी की व्यवस्था कराई तथा पुलिस से शिकायत दर्ज करवाने में मदद की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मंत्री सारंग ने कहा कि लव जिहाद जैसे प्रकरणों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार इस प्रकार के मामलों में पीड़ितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी।

युवक शुभम गोस्वामी, जिसने कथित दबाव में आकर अमन खान नाम से धर्म परिवर्तन किया था, अब पुनः हिन्दू धर्म में लौट आया है।