मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को कहा ‘ सरदार पटेल,एक तस्वीर के साथ पोस्ट, BJP के दिग्गजों का कांग्रेस नेता के लिए बदला नजरिया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ करने जाने के बाद राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। जहां कांग्रेस के भीतर इस बयान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पोस्ट को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उनके समर्थन में आ गए. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सच कहने का साहस भी होना चाहिए जो हर किसी में नहीं होता.
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सराहना किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक ओर जहां कांग्रेस के भीतर ही उनके बयान को लेकर असहजता और आलोचना देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने खुलकर दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बाद अब नगरीय प्रशासन मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय भी दिग्विजय सिंह के समर्थन में सामने आए हैं। विजयवर्गीय ने सोमवार को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह के बयान को साहसिक करार दिया।
यह कहा विजयवर्गीय ने
विजयवर्गीय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सच कहने का साहस भी होना चाहिए जो हर किसी में नहीं होता। कांग्रेस ने नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तारीफ कर अपने साहसी होने का परिचय दिया है।
विजयवर्गीय ने आगे लिखा कि हालांकि इससे दिल्ली दरबार में उनके नंबर अवश्य कम हुए होंगे, पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के अंदर 50 के दशक के नेता सरदार पटेल और अन्य नेताओं की उस परंपरा पर चलने का काम किया है, जो सच कहने की हिम्मत रखते थे। वास्तव में यही लोकतंत्र की असली खूबसूरती है।
दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर जारी सियासी बहस के बीच भाजपा नेताओं का यह समर्थन राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। यहां पर एक और बात उल्लेखनीय है कि विधानसभा के विशेष सत्र में जब कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के विकास में सभी मुख्यमंत्रियों के योगदान का उल्लेख किया था तो दिग्विजय सिंह ने उनके साहस की प्रशंसा की थी।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस