श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भयानक ब्लास्ट, 9 मौतें, 32 घायल:फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक का सैम्पल लेते समय ब्लास्ट, DGP बोले- यह सिर्फ हादसा

श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट से नौ की मौत हो गई, जबकि 32 घायल हुए. मृतकों में पुलिसकर्मी, एफएसएल अधिकारी और नायब तहसीलदार शामिल हैं. धमाका उस वक्त हुआ जब विस्फोटक का सैम्पल लिया जा रहा था. ये वही अमोनियम नाइट्रेट है, जिसे फरीदाबाद से जब्त किया गया था.

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भयानक ब्लास्ट, 9 मौतें, 32 घायल:फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक का सैम्पल लेते समय ब्लास्ट, DGP बोले- यह सिर्फ हादसा

श्रीनगर के नौगाम थाने में हुए धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गये।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात करीब 11:22 बजे बड़ा धमाका हुआ। 9 लोगों की मौत हो गई है, 32 लोग घायल हैं। इनका 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा गया था या फिर कुछ हिस्सा ही लाया गया था।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा कि, यह एक हादसा था। सैंपलिंग के वक्त ब्लास्ट हुआ। मारे गए 9 लोगों में से एक इंस्पेक्टर, 3 फॉरेंसिक टीम मेंबर, 2 क्राइम ब्रांच फोटोग्रॉफर, 2 राजस्व अधिकारी और एक दर्जी शामिल है।

दरअसल यह विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया गया था। गनई को दिल्ली ब्लास्ट केस में पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई थी।

इसी पुलिस थाने ने किया था आंतकी मॉड्यूल का भंड़ाफोड़

इसके तार जैश से इसलिए भी जोड़े जा रहे क्योंकि जिस वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की जांच के दौरान यह विस्फोटक पकड़ा गया उसे भी जैश द्वारा हैंडल करने की बात सामने आई है। इस वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का खुलासा करने वाला भी नौगाम पुलिस स्टेशन ही है जहां यह धमाका हुआ है। इसी पुलिस स्टेशन ने श्रीनगर में जैश के पोस्टर पकड़े थे जिसके बाद इस पूरे टेरर ग्रुप का भंड़ाफोड़ हुआ। यह थाना इस पूरी जांच के केंद्र में था। अब इस पुलिस स्टेशन में जांच के लिए लाए विस्फोटक में हुए धमाके ने सभी को चौंका दिया। इस मामले की अलग अलग एंगल से जांच की जा रही है। इसमें अमोनियम नाइट्रेट को सील और उसे हैंडल करने में हुई चूक की वजह से विस्फोट होने की भी जांच हो रही है तो आंतकी साजिश के एंगल से भी सभी पहलूओं की जांच की जा रही है।