5 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, प्रिया-गणेश LBSNAA पहुंचे; प्रियंका-तेजस्वी को अहम पोस्टिंग-केंद्र में बढ़ा MP के IAS अफसरों का कद
मोदी सरकार ने MP कैडर के 5 IAS अधिकारियों को ज्वाइंट सेक्रेटरी स्तर पर नियुक्तियां दी हैं. IAS शनमुगा प्रिया मिश्रा को और IAS गणेश शंकर मिश्रा को LBSNAA भेज दिया गया है.
एमपी कैडर के प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी पी. नरहरि को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है। उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ लैंड रिसोर्सेस में जॉइंट सेक्रेट्री के पद पर पदस्थ किया गया है।
MP कैडर के IAS को केंद्र में अहम जिम्मेदारी: शनमुगा प्रिया मिश्रा और गणेश शंकर मिश्रा LBSNAA भेजे गए, बाकी तीन अधिकारियों को भी ज्वाइंट सेक्रेटरी स्तर की महत्वपूर्ण पोस्टिंग
IAS IPS Posting DOPT: केंद्र सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए IAS IPSअधिकारियों की नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इस फैसले में खास तौर पर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश कैडर के अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को जॉइंट सेक्रेटरी और समकक्ष पदों पर तैनात किया गया है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों में कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना बताया गया है।
MP कैडर के अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश कैडर (MP Cadre IAS) के अधिकारियों में प्रियंका दास को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वहीं एस तेजस्वी नाइक को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा परिकीपंडला नरहरि को भूमि संसाधन विभाग में नियुक्त किया गया है। शन्मुग प्रिया मिश्रा और गणेश शंकर मिश्रा को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है। ये सभी नियुक्तियां प्रशासनिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।
lAS तेजस्वी और पी नरहरि को बनाया संयुक्त सचिव
2009 बेच की आईएएस अधिकारी एस तेजस्वी नाइक को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति किया गया है. आईएएस पी नरहरी जो 2001 बेच के IAS हैं, उन्हें भूमि संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है. वे आईएफएस कुनाल सत्यार्थी, के स्थान पर कार्यभार संभालेंगी.
प्रमुख मंत्रालयों में प्रशासनिक बदलाव की तैयारी
इन नियुक्तियों के बाद कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेगा। नागरिक उड्डयन, श्रम एवं रोजगार, दूरसंचार, ऊर्जा और भूमि संसाधन जैसे विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ उठाकर सरकार नीतियों को बेहतर तरीके से लागू करने की दिशा में काम कर रही है।
प्रशासनिक सुधार की दिशा में अहम कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की नियुक्तियां प्रशासनिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होती हैं। MP और UP कैडर के अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त कर सरकार ने प्रशासनिक संतुलन और दक्षता बढ़ाने की कोशिश की है। आने वाले समय में इन अधिकारियों की भूमिका नीति निर्माण और उसके प्रभावी क्रियान्वयन में अहम होगी, जिससे शासन व्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस