केजरीवाल का पत्नी के साथ जोरदार डांस; VIDEO बेटी हर्षिता की शादी में थिरके

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल डांस एक मंच पर डांस करते दिख रहे हैं। दरअसल ये वीडियो अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी समारोह का है। बता दें कि हर्षिता केजरीवाल की आज यानी 18 अप्रैल को शादी है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल मंच पर दिखाई दे रहे हैं और डांस कर रहे हैं। बता दें कि अरविंद केजरीाल की बेटी हर्षिता ने आईआईटी से पढ़ाई की है। उनकी शादी संभव जैन के साथ हो रही है।

आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ पुष्पा 2 के गाने ‘अंगारो का अंबर सा’ पर नाचते हुए दिखे। हरे रंग का कुर्ता पहने केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ डांस करते हुए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उसी कार्यक्रम में नाचते और भांगड़ा करते हुए दिखाया गया है। हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शादी के बाद अब रिसेप्शन का कार्यक्रम 20 अप्रैल को होगा।

अरविंद केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं हर्षिता

हर्षिता केजरीवाल अरविंद और सुनीता केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यहीं पर उनकी मुलाकात संभव जैन से हुई थी। संभव इस समय एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। इस जोड़े ने बेसिल हेल्थ नाम की एक हेल्थकेयर स्टार्टअप की सह-स्थापना भी की है। हर्षिता ने 2018 में ग्रेजुएशन करने के बाद अपनी प्रोफेशनल जर्नी शुरू की और गुरुग्राम में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) में एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में काम किया। उनके छोटे भाई पुलकित भी आईआईटी दिल्ली में छात्र हैं।