कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंगाल गया तो गिरफ्तार हो जाऊंगा -मेरे ऊपर 38 फर्जी मुकदमे लगाए,ममता बनर्जी पर तीखा हमला
पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार बनने वाली है. उन्होंने कहा कि मैं वहां नहीं जा रहा हूं. इसके बहुत सारे कारण हैं. कई गिरफ्तारी वारंट हैं और मेरे ऊपर 38 फर्जी मुकदमे लगाए हुए हैं. मैं जाऊं और गिरफ्तार कर लें. इसके बाद पार्टी ने कहा कि जाओ मत वरना दूसरा विवाद खड़ा हो जाएगा.
रतलाम पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप, पश्चिम बंगाल में मेरे खिलाफ 38 फर्जी मुकदमे दर्ज, कई मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी.
रतलाम: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रतलाम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि, ''मेरे खिलाफ बंगाल में 38 फर्जी मुकदमे दर्ज हैं और कई मामलों में आरेस्ट वारंट भी जारी है. अगर वे बंगाल जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.'' कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, ''वह जाए या ना जाए, लेकिन पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी.'' वहीं वंदे मातरम को लेकर इंदौर में हुए ताजा विवाद पर भी विजयवर्गीय ने बयान दिया है.
पार्टी ने कहा- बंगाल मत जाओ, नया लफड़ा हो जाएगा'
मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे इस बार बंगाल चुनाव में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा- "बंगाल नहीं जाने के बहुत सारे कारण है। मेरी गिरफ्तारी के बहुत सारे वारंट निकले है। मेरे खिलाफ वहां पर 38 फर्जी केस है। वहां गया तो गिरफ्तार कर लेंगे। पार्टी ने भी जाने से मना किया है, पार्टी ने कहा कि जाओ मत नया लफड़ा हो जाएगा। इसलिए मैं बंगाल चुनाव में नहीं जाउंगा।" इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बंगाल में प्रधानमंत्री की सभाओं में बिना गाड़ियां लगाए लोग 10 से 15 किमी दूर से पैदल आ रहे हैं, जिससे स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि वहां भारतीय जनता पार्टी आ रही है।
'मैं जिंदा बैठा हूं तो बजरंगबली की कृपा, नहीं तो फोटो पर माला लग जाती'
बंगाल में अपने पिछले अनुभवों और ममता बनर्जी को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा- “ममता जी घबरा गई है। 5 से 10 लाख मुस्लिम एकट्ठे हो गए थे। ममता जी के पास बहुत सारे माफिया है, स्मगलर है। सब लोगों ने प्रयास किया ममता जी को सरकार में लाने के लिए। मुझे लगता है कि यह ममता जी का कुप्रयास था। ममता जी जो भी करे वह कम है, क्यो कि मैं 6 साल वहां रहा हूं। मैं यहां पर आपके सामने जिंदा बैठा हूं तो बजरंगी बली की कृपा है। नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती।”
ममता बनर्जी पर तीखा हमला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे घबराई हुई हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि वहां माफिया और तस्करों का प्रभाव है । मंत्री श्री विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि ममताजी जो भी करे वह कम है, क्यो कि मैं 6 साल वहां रहा हूं। मैं यहां पर आपके सामने जिंदा बैठा हूं तो बजरंगी बलीजी की कृपा है। नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती।”
इंदौर निगम विवाद पर बोले
इंदौर नगर निगम में हुए वंदे मातरम विवाद पर उन्होंने कहा कि देश और मातृभूमि के प्रति सम्मान जरूरी है। “भारत माता का वंदन करने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।”
मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ संबंधों को लेकर प्रश्न पर उन्होंने हल्के अंदाज में कहा- “हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं… जैसे आपसे हैं, वैसे ही उनसे भी हैं।”
निगम मंडल की नियुक्ति के प्रश्न पर उन्होने कहा कि पार्टी की प्रक्रिया चल रही है। जल्द नियुक्तियां होगी।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस