ब्रह्माकुमारी सेंटर में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे का आयोजन, नर्सों को किया गया सम्मानित
उरई के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तुलसी नगर सेवाकेंद्र में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। “हमारी नर्सें हमारा भविष्य” थीम पर हुए इस आयोजन में विभिन्न अस्पतालों और नर्सिंग संस्थानों से बड़ी संख्या में नर्सों ने भाग लिया।
ब्रह्माकुमारी सेंटर पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे
उरई । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उरई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज के मेडिçकल विंग के द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम सिटी सेंटर के पीछे तुलसी नगर सेवाकेंद्र पर हुआ "हमारी नर्सें हमारा भविष्य " थीम पर आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में नर्सिंग संस्थान और अस्पतालो से जुड़ी नर्सो ने भाग लिया।
मंच पर उपस्थित चिकित्सा प्रभाग की ARO मिसेज अंकिता शुक्ला, डॉ अंजना शर्मा (मेडिकल ऑफिसर) जिला महिला अस्पताल मैट्रन राम जानकी, जिला मेडिकल कॉलेज मैट्रन रमा यादव जी, मुस्कान हॉस्पिटल के डिप्टी डायरेक्टर डॉ रेहान सिद्दीकी, उपस्थित रहे इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनकी निस्वार्थ सेवा भावना को सम्मानित करना था।इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज की क्षेत्रीय संचालिका मीना दीदी ने सभी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है और नर्सें इसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है।दीदी ने बताया कि नर्सें बिना किसी भेदभाव के रात दिन मरीजों की सेवा कर उन्हें स्वस्थ करती हैं चाहे उनके धर्म,जाति, भाषा या उम्र कुछ भी हो उन्होंने नर्सों को समाज का सच्चा सेवक बताया। मां का स्वरूप बताया। स्वयं का पारिवारिक जीवन कैसे सुखमय बने उसके लिए दीदी जी ने उनको राजयोग मेडिटेशन के द्वारा स्वयं को चार्ज करने की बात कही और बताया कि जब हम स्वयं को चार्ज करेंगे तब हम दूसरों को सच्ची सुख शांति का अनुभव करा सकेंगे।
सभी नर्सों का बैच, पटका फूल, तिलक आदि देकर स्वागत किया गया। बाद में सभी को ईश्वरीय सौगात भी भेंट की गई।
उनके सम्मान में आद्रिका और वान्या के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
मंच पर उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारीज का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा ब्रह्माकुमारी में आकर सकारात्मक ऊर्जा और शांति की सच्ची अनुभूति हुई और ऐसा सुंदर वातावरण पहले कभी भी अनुभव नहीं किया।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस