हरियाणा राज्यसभा चुनाव में हाईवोल्टेज ड्रामा, रात एक बजे तक चली मतगणना : भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते
शाम पांच बजे से शुरू होने वाली काऊंटिंग करीब साढ़े पांच घंटे रुकी रही और रात साढ़े दस बजे फिर शुरू हुई और एक बजे बजकर दस मिनट पर नतीजे घोषित किए गए। इसमें कांग्रेस विधायक परमवीर का वोट रद्द पाया गया है।
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटों की गिनती के बाद भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मबीर बौद्ध विजयी हुए। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार मिली।
हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को हुए मतदान के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। मतगणना करीब साढ़े पांच घंटे बाधित रही।
राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के करीब सवा नौ घंटे बाद घोषित परिणाम में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध विजयी रहे। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा
भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया को 28.66 वोट, कर्मवीर सिंह बौद्ध को 28 और सतीश नांदल को 26.34 वोट मिले। चुनाव के दौरान कुल पांच वोट रद्द हुए। इसमें कांग्रेस के चार व भाजपा का एक वोट शामिल है। कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है मैं उनका नाम नहीं लूंगा। उनका फैसला जनता करेगी। कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने क्रॉस वोटिंग करने वालों को गद्दार बताते हुए कहा उनको बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में से 88 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनेलो के दो विधायकों ने मतदान से दूरी बनाए रखी और वोट नहीं डाला।
चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के दो विधायकों व कांग्रेस ने भाजपा के मंत्री अनिल विज पर मतपत्र की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगा। चुनाव आयोग ने जांच के बाद मंत्री अनिल विज और कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल के वोट को वैध माना। टोहाना से कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का वोट नियमों के उल्लंघन के कारण रद्द कर दिया गया।
कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वॉटिंग की
भले ही कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए लेकिन कांग्रेस की साख को धक्का लगा क्योंकि उनके पांच विधायकों ने क्रॉस वॉटिंग की और 4 वोट अवैध पाए गए हैं।
हुड्डा बोले, अग्निपरीक्षा को पार किया
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा अपने विधायकों को एकजुट रखने में कायमाब रहे। चुनाव नतीजे आने के बाद हुड्डा के चेहरे पर जीत की खुशी से ज्यादा क्रॉस वोटिंग की टीस नजर आई। उन्होंने मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार किया कि कांग्रेस के सामने यह चुनाव एक बेहद बड़ी चुनौती थी और पार्टी के भीतर दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। हुड्डा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने ऐन मौके पर पार्टी के साथ धोखा किया है, हरियाणा की जनता उनसे इसका बदला जरूर लेगी।
उन्होंने इस चुनाव को कांग्रेस के लिए एक अग्निपरीक्षा करार दिया, जिसे पार्टी ने भारी मुश्किलों के बाद पास कर लिया है। आरओ का रवैया पक्षपात पूर्ण रहा। निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा करके वोट चोरी का प्रयास किया गया। वहीं, कांग्रेस विधायक बीबी बतरा और रामकरण काला जीत के बाद रो पड़े। हुड्डा ने उन्हें शांत कराते हुए कहा कि रिटर्निंग अफसर ने जो पक्षपात रवैया अपनाया, उसे सख्ती से निपटा जाएगा।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस