विकसित भारत - संकल्प सभा” का भव्य आयोजन संपन्न
सभा में मंडल अध्यक्ष तिवारी, जिला सह-कोषाध्यक्ष चोधरी सहित अन्य वक्ताओं ने भी पार्टी की नीतियों एवं विकास यात्रा पर विचार रखे।

विनोद सक्सेना
प्रखर न्यूज व्यूज एक्सप्रेस
शूजालपुर,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सफलतम 11 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में “विकसित भारत - संकल्प सभा” का आयोजन रविवार को विधायक कार्यालय परिसर स्थित बी.टी.आई. प्रांगण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। सभा के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश सितारा रहे। उन्होंने अपने विस्तारपूर्ण संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान आदि — का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने भारत के हर वर्ग को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप सणस, जिला सह-कोषाध्यक्ष सीमित चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष मनीष रामडीया, जिला महामंत्री अंजू खत्री सहित कई गणमान्य जन मंचासीन रहे।
सभा में मंडल अध्यक्ष तिवारी, जिला सह-कोषाध्यक्ष चोधरी सहित अन्य वक्ताओं ने भी पार्टी की नीतियों एवं विकास यात्रा पर विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री योगेश शिवहरे ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री अमित भेरवे द्वारा किया गया। सभा में भाजपा पदाधिकारीगण, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ प्रमुखगण, बूथ अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी ने साझा करते हुए बताया कि यह आयोजन विकसित भारत की परिकल्पना को जनसमर्थन दिलाने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है।