पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का विवादित बयान,भारत में अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई का हो रहा रिएक्शन,बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर सियासत तेज

बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार (23 दिसंबर) को कहा कि पड़ोसी देश में हुई घटनाएं भारत में देखी जाने वाली सांप्रदायिकता जैसी ही हैं। सिंह ने कहा कि भारत में भी सांप्रदायिक और कट्टरपंथी तत्व अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं। और बांग्लादेश में भी वैसा ही रिएक्शन देखने को मिल रहा है

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का विवादित बयान,भारत में अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई का हो रहा रिएक्शन,बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर सियासत तेज

दिग्विजय सिंह के बयान ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा, भारत की आंतरिक राजनीति और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया को लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. भाजपा नेताओं ने इसे देशविरोधी करार दिया, जबकि कांग्रेस इसे मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बता रही है.

Controversial Statement of Digvijay Singh-बांग्लादेश में 18 दिसंबर को 25 साल के हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद भारत में माहौल गरमा गया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं देश के बड़े नेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है और नाराजगी जताई है. इसी बीच कांग्रेस से राज्यसभा दिग्विजय सिंह ने भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भारत में धर्मांध ताकतों की अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई का बांग्लादेश में रिएक्शन नजर आ रहा है. 

सत्ता बदलने पर हावी होती हैं ताकतें

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में दिग्विजय सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में जबसे सत्ता बदली है. वहां इस तरह के तत्व हावी हो गए हैं, जो धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीति करते हैं. शेख हसीना इन तत्वों का विरोध किया करती थीं, शेख मुजीब ने भी इनका विरोध किया था. हमारे देश में जो हालात हैं, यहां भी वही धर्मांध फैलाने वाली कट्टरपंथी ताकते हैं. 

भारत का रिएक्शन बांग्लादेश में दिख रहा

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो हालात बन रहे हैं, उसके पीछे वही कट्टरपंथी और धर्मांध ताकते हैं जो धर्म पर राजनीति करती हैं. हमारे देश में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ जो कार्रवाई हो रही है, उसका ही रिएक्शन बांग्लादेश में भी हो रहा है. दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि हम बांग्लादेश में जो हिंदू भाइयों और इसाई भाइयों के साथ जो हो रहा है, उसकी घोर निंदा करते हैं. इस मामले में वहां के प्रमुख मोहम्मद यूनुस साहब को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

भोपाल में हुआ प्रदर्शन 

बांग्लादेश में हुई हिंसा के खिलाफ भोपाल में इतवारा में ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया. कमेटी संरक्षक शमशुल हसन ने कहा कि यह विरोध सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि बांग्लादेश में हो रही घटनाओं को लेकर समाज के भीतर गहरी पीड़ा और आक्रोश दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह पुतला दहन नहीं, हमारे दिलों में जल रही वह आग है, जो बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाइयों के साथ हो रहे अत्याचरों को देखकर भड़की है. 

रामेश्वर बोले- वे आईएसआई एजेंट की तरह बात कर रहे दिग्विजय के इस बयान पर हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। रामेश्वर ने कहा- दिग्विजय सिंह 10 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रहे हैं, इसके बावजूद वे आज तक यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे भारत के नागरिक हैं या फिर पाकिस्तानी। वे आईएसआई के एजेंट की तरह बात कर रहे हैं।

क्या दिग्विजय सिंह अलकायदा के एजेंट हैं या अंतरराष्ट्रीय आतंकियों ने उन्हें अपनी तरफ से प्रवक्ता बनने की सुपारी दे रखी है। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके पीछे भारत में कौन सी ऐसी घटना है, जिसका रिएक्शन वहां दिख रहा है।

इंस्पेक्टर मोहन शर्मा कांड हो या मुंबई बम ब्लास्ट, हर बार दिग्विजय सिंह ने आतंकवादियों का ही साथ दिया। जब-जब मौका मिला, आतंकियों को “जी” कहकर सम्मानित किया।