केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सभा में खाने की लूट, पहले प्लेटें लूटी फिर काजू बादाम पर टूट पड़े पार्टी के कार्यकर्ता,वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

शिवपुरी में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान रात्रिभोज में कार्यकर्ताओं के बीच अफरा-तफरी का वीडियो वायरल हो गया है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वास्थ्य शिविर के बाद आयोजित कार्यक्रम में यह स्थिति बनी. इससे पहले कांग्रेस के कार्यक्रम में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. वीडियो में लोग खाने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं. यह घटना बड़े राजनीतिक आयोजनों में व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सभा में खाने की लूट, पहले प्लेटें लूटी फिर काजू बादाम पर टूट पड़े पार्टी के कार्यकर्ता,वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया चेयर से उठते हैं और अपनी पीठ फेरते हैं वहां खड़े कुछ लोग और कार्यकर्ता काजू बादाम पर ऐसे टूटते हैं मानों बस नेता जी के जाने का ही इंतजार कर रहे थे.

शिवपुरी-गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया. सभा आए लोगों के लिए भोज का भी इंतजाम किया गया था, लेकिन सिंधिया के कार्यक्रम से जाते ही लोगों ने खाने की लूटपाट कर दी. लोगों को जो मिला वे उठाकर लेते नजर आए.  

काज-बादाम लूट का वीडियो भी हो चुका है वायरल 

खाने को लेकर हुई लूटमार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे अब उन्हें कभी खाना मिलेगा नहीं या फिर इससे पहले कभी मिला ही नहीं. बता दें कि कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया के ही कार्यक्रम में उनके समर्थकों का काजू-बादाम लूटने वाला वीडियो भी सामने आया था, जो खूब वायरल हुआ था. 

स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर धन्यवाद सभा  

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिला मुख्यालय पर एक निजी होटल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया क्षेत्रीय लोगों, सहयोगियों और जनता का अभिवादन करने शनिवार 5 अप्रैल को शिवपुरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने धन्यवाद सभा का आयोजन किया था. इस दौरान वहां उपस्थित हजारों लोगों को रात्रि भोज के लिए भी आमंत्रित किया गया था.

सिंधिया के जाते ही प्लेटों और खाने पर टूट पड़े लोग

आभार समारोह के समापन के बाद आयोजकों द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी। लेकिन जैसे ही केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम से रवाना हुए, वहां मौजूद भीड़ अचानक भोजन स्थल पर टूट पड़ी। स्थिति ऐसी बन गई कि लोग प्लेट और खाने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते नजर आए। कुछ देर के लिए वहां अव्यवस्था और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

UGC कानून को लेकर सवर्ण समाज ने जताया विरोध

कार्यक्रम के दौरान UGC कानून का विरोध कर रहे सवर्ण समाज के लोग केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे थे। सिंधिया ने कुछ समय के लिए रुककर ज्ञापन तो स्वीकार किया, लेकिन बिना विस्तार से चर्चा किए आगे बढ़ गए। इससे नाराज लोगों ने कहा कि उनकी बात नहीं सुनी गई और इसे उन्होंने सवर्ण समाज का अपमान बताया। उन्होंने मांग की कि अगली बार केंद्रीय मंत्री उनके मुद्दों को गंभीरता से सुनें और समाधान करें।

यूजर्स बोले, बेचारे इसी फिराक में थे

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...लगता है ऐलान हो गया है कि यह आखिरी काजू बादाम हैं. एक और यूजर ने लिखा....बेचारे कार्यकर्ताओं को कभी काजू बादाम ही नहीं मिली है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...काजू बादाम काफी महंगे हैं, वीडियो देखकर मालूम हो गया.