बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,दिलीप यादव का 'प्रमोशन':16 दिन में ही पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया; MP में 26 IAS अफसरों के तबादले

मध्यप्रदेश शासन ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। इंदौर नगर निगम से हटाए गए दिलीप यादव को पर्यटन निगम को एमडी बनाया गया है।

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,दिलीप यादव का 'प्रमोशन':16 दिन में ही पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया; MP में 26 IAS अफसरों के तबादले

सिर्फ 16 दिन में मिली नई जिम्मेदारी, दिलीप यादव बने पर्यटन विकास निगम के एमडी

मध्यप्रदेश में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में दिलीप यादव का नाम खास तौर पर चर्चा में है। नियुक्ति के महज 16 दिन के भीतर ही उन्हें मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटीडीसी) का प्रबंध संचालक (एमडी) बना दिया गया है।

इस व्यापक तबादला सूची में कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नई गति लाने की कोशिश मानी जा रही है। सरकार के इस कदम को आगामी योजनाओं और विभागीय सुधारों से जोड़कर देखा जा रहा है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई IAS अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है, जबकि अनेक अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला को गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, संस्कृति विभाग और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, उमाकांत उमराव को प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनको खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव तथा राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग के रजिस्ट्रार शोभित जैन को आयुष विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। शासन ने जॉन किम्सली ए. आर. को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का सचिव बनाया बनाया है। हालांकि उनके पास नर्मदा घाटी विकास विभाग के सचिव और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के संचालक का अतिरिक्त प्रभार तथा जल संसाधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। 

आदिवासी विकास के आयुक्त श्रीमन शुक्ल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव, राज्य खाद्य आयोग का सदस्य सचिव एवं मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग कके रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास विभाग के संचालक स्वतंत्र कुमार को मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, ऊर्जा विभाग के सचिव विशेष गढ़पाले को को मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है। साथ ही उनके पास ऊर्जा विभाग के सचिव का अतिरिक्त् प्रभार रहेगा। एवं मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक का भी अतिरिक्त प्रभ्ज्ञार सौंपा गया है। इसके अलावा राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक एवं मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त प्रभार वाले आलोक कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के सचिव बनाया गया है। साथ ही उनको मध्य प्रदेश शासन खनिज साधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त तरुण राठी को हटा कर उनको आदिवासी विकास का आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह इंदौर, वाणिज्यिक कर आयुक्त तथा मध्य प्रदेश शासन वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे धनराजू एस को मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी को इंदौर वाणिज्यिक कर आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा पिछडा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग के अपर सचिव अनुराग चौधरी को मध्य प्रदेश मत्स्य महासंघ का प्रबंध संचालक के साथ ही मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग के अपर सचिव और पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।