इन्दौर में दूषित पानी से हुई मौतें प्रशासन की लापरवाही का दुष्परिणाम __ भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों और हजारों लोगों के बीमार होने के लिए प्रशासन, नगर निगम और भाजपा सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। भाकपा के राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल शुद्ध पेयजल आपूर्ति, पीड़ितों का निःशुल्क इलाज और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

इन्दौर में दूषित पानी से हुई मौतें प्रशासन की लापरवाही का दुष्परिणाम __ भाकपा

दूषित जल आपूर्ति से इंदौर के भागीरथपुरा में जनहानि, भाकपा ने दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को मुआवजे की उठाई मांग

भोपाल । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इन्दौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई अकाल मौतों और गंभीर रूप से बीमार हजारों नागरिकों की दुर्दशा के लिए स्थानीय प्रशासन ,नगर निगम और भाजपा सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।*

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि " इन अकाल मौतों के लिए भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती ।इस लापरवाही के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। इसके साथ ही भागीरथपुरा क्षेत्र और अन्य स्थानों पर तत्काल ही शुद्ध पानी का प्रदाय सुनिश्चित होना चाहिए।भाकपा ने इस त्रासदी से प्रभावित नागरिकों का निःशुल्क इलाज और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग मध्य प्रदेश सरकार से की है । "