कुणाल चौधरी के बिगड़े बोल,कृषि मंत्री को बताया पागल:शाजापुर में बोले- शिवराज की हालत खराब, सस्ता नशा कर रहे
शाजापुर में किसान मुद्दों पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गुरुवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान 'पागल हो चुके हैं' और उनका 'मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है'।
चौधरी ने कहा, ‘‘कृषि मंत्री या तो खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं या फिर ‘सस्ता नशा’ कर रहे हैं, जिसके कारण वह किसान हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।’’
शाजापुर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेसी कार्यकर्ता किसानों के साथ पुलिस का पांच घेरा तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट के चेंबर तक पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। कलेक्टर कार्यालय के बाहर का मेन चेनल गेट तोड़ दिया।
मामला कुछ इस प्रकार सामने आया कि आज शाजापुर कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस के द्वारा गेहूं खरीदी और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट के में गेट पर कांग्रेसी इकट्ठा हुए और यहां से दरवाजा तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में घुसे। फिर कांग्रेसियों ने बरी कटिंग की दीवार तोड़ी और कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर प्रवेश करते हुए कलेक्टर के चेंबर तक पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की।
तोड़ा चैनल गेट
कलेक्टर चेंबर के बाहर चैनल गेट पर कर्मचारियों ने ताला लगा दिया, जिस पर कांग्रेसियों ने उक्त चैनल गेट को भी धक्का मार मार के तोड़ दिया। कांग्रेसी पुख्ता पुलिस इंतजाम के बाद भी कलेक्टर के चेंबर तक पहुंच गए यहां पर कई थानों के टी आई ड्यूटी पर लगे थे, बावजूद उसके कांग्रेसी कलेक्टर के चेंबर तक पहुंचे धरना प्रदर्शन किया और गेहूं की बोरी वहां पर डालकर जमकर नारेबाजी की।
कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया
कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान कुणाल चौधरी ने प्रदेश और केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने गेहूं खरीदी में हो रही देरी के लिए सीधे तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
कांग्रेस का आरोप
कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। यह सरकार किसानों को गोली मारने वाली सरकार है। लगतार प्रदेश ने किसान परेशान है। वही कालापीपल पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा की मुझे लगता है शिवराज सिंह चौहान की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है। शिवराज सिंह चौहान पागल हो चुका है, उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है या तो उसकी हालत खराब है या वह सस्ता नशा कर रहा है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस