प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उरई में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की धूम ।

उरई स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिला थाना अध्यक्ष उमा बहन, मानवाधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयंप्रभा बहन, सिस्टर राफेल मेरी, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. अर्चना विश्वास और एडवोकेट आकांक्षा बहन सहित करीब 150 महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उरई में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की धूम ।

उरई में ब्रह्माकुमारी संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम, 150 से अधिक महिलाओं की भागीदारी

उरई । ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महिला दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई कार्यक्रम में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महिला थाना अध्यक्ष उमा बहन, मानवाधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयंप्रभा बहन, सेक्रेड हार्ट स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर राफेल मेरी और उनका स्टाफ, डॉ अंजना शर्मा, डॉ अर्चना विश्वास, एडवोकेट आकांक्षा बहन,समेत 150 बहनों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

वक्ताओं ने नारी को शक्ति स्वरूप बताते हुए नारी सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया।बीके मीना दीदी ने सभी बहनों को अपनी सोच को पॉजिटिव बनने पर जोर दिया। हमारी सोच से ही घर स्वर्ग बन जाता है और हमारी एक सोच से ही घर नर्क भी बन जाता है। दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान नारी शक्ति से संचालित दुनिया का सबसे बड़ा और एकमात्र संगठन है मुख्य प्रशासिका से लेकर प्रमुख पदों पर महिला ही है। आध्यात्मिक और महिला सशक्तिकरण का इससे बड़ा उदाहरण पूरे विश्व में और दूसरा नहीं है।

बीके सरिता ने सभी को महिला शब्द के महत्व को समझाया और सभी को मेडिटेशन भी कराया।